Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक IMD का हाई अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश में मानसून सीजन शुरू हो चुका है, केरलम में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए 19 राज्यों के लिए रेन अलर्ट जारी किया है, इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं -कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पहाड़ी राज्यों में अगले 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु आंध्रा और गोवा शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 7 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। यहां हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है, तो वहीं एनसीआर में आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में 8 जून तक मौसम खराब रहेगा, बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट चेक करने को कहा है।

पहाड़ों पर रहेगा मौसम खराब

नैनीताल, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और धर्मशाला में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।असम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

यह पढ़ें:Uttarakhand Weather: अगले 3 दिनों में बढ़ेगा गर्मी का सितम! तापमान 4-6 डिग्री, 6 जून को बारिश का येलो अलर्ट
यह पढ़ें:Uttarakhand Weather: अगले 3 दिनों में बढ़ेगा गर्मी का सितम! तापमान 4-6 डिग्री, 6 जून को बारिश का येलो अलर्ट
यह पढ़ें:Weather: मुंबई समेत महाराष्ट्र में बारिश का रेडार एक्टिव, 72 घंटे का Rain Alert, IMD ने की ये अपील
यह पढ़ें:Weather: मुंबई समेत महाराष्ट्र में बारिश का रेडार एक्टिव, 72 घंटे का Rain Alert, IMD ने की ये अपील
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+