LPG Price Hike: जनता पर फूटा मंहगाई बम, महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, क्या हो गई आपके शहर में गैस की कीमत?

LPG Price Hike: ईधन संकट के बीच जनता पर एक बार फिर से महंगाई बम फूटा है, दरअसल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब सिलेंडर की दर 942 रुपये है। पहले इसकी कीमत 913 रुपये प्रति सिलेंडर थी। यह बदलाव 7 जून से प्रभावी हो गया है।

यह बढ़ोतरी देशभर में लागू की गई है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण कीमतें बढ़ी हैं। इससे वैश्विक तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, स्थानीय करों के कारण हर शहर में दाम अलग होंगे। इससे पहले 7 मार्च को दाम बढ़ाए गए थे। तब कीमतें 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं। यह इजाफा घाटे का केवल एक हिस्सा है। इससे घरेलू एलपीजी की बिक्री में हुआ नुकसान थोड़ा कम होगा।

LPG Price Hike

मालूम हो कि सरकार ने बताया था कि आयल मार्केटिंग कंपनियों को वित्तीय दवाब के चलते प्रत्येक घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर करीब 700 रुपये का घाटा हो रहा है, फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कोई अंतर नहीं हुआ है, 1 जून को इसकी कीमत 42 रु बढ़ाई गई थी, जिसके बाद से इसका रेट राजधानी में 3113.50 रुपये हो गया था, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 339 रुपए है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹942
  • कोलकाता ₹968
  • मुंबई ₹941.5
  • चेन्नई ₹957.5
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹939.50
  • बैंगलोर ₹944.50
  • भुवनेश्वर ₹967.00
  • चंडीगढ़ ₹951.50
  • हैदराबाद ₹994.00
  • जयपुर ₹945.50
  • लखनऊ ₹979.50
  • पटना ₹1040
LPG Price Hike

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • ₹1,920
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00

देश भर में घरेलू LPG की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है

सरकार ने भरोसा दिलाया कि पश्चिम एशिया में बदलते हालात के बावजूद देश भर में घरेलू LPG की सप्लाई बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से जारी है। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश में LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर कहीं भी LPG खत्म होने (dry-out) की खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन LPG बुकिंग और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के आधार पर घरेलू LPG की सप्लाई भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है।

LPG की सप्लाई 70 प्रतिशत तक बहाल

सुश्री शर्मा ने बताया कि देश भर में कमर्शियल LPG की सप्लाई 70 प्रतिशत तक बहाल हो गई है और अप्रैल महीने में 1 लाख 84 हजार टन से अधिक कमर्शियल LPG बेची गई है। उन्होंने कहा कि कल तक 8 हजार 838 टन से अधिक कमर्शियल LPG बेची गई थी। सचिव ने यह भी बताया कि 5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की सप्लाई लगभग दोगुनी हो गई है और कल लगभग 73 हजार सिलेंडर बेचे गए।

यह पढ़ें:LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलेंडर के दाम, इतना रुपये अधिक महंगा हो गया घरेलू Cylinder
यह पढ़ें:LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार बढ़े सिलेंडर के दाम, इतना रुपये अधिक महंगा हो गया घरेलू Cylinder
यह पढ़ें:LPG Update: 'हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान', क्या आज फिर बढ़े एलपीजी के दाम?
यह पढ़ें:LPG Update: 'हर सिलेंडर पर 700 रुपये का नुकसान', क्या आज फिर बढ़े एलपीजी के दाम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+