US Travel Advisory For Bangladesh: 'पहले सोचें फिर जाएं’...बांग्लादेश जाने वाले अमेरिकियों को ट्रंप की चेतावनी

US Travel Advisory For Bangladesh: शेख हसीना की बांग्लादेश से रवानगी को भले ही 8 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया हो लेकिन वहां के हालात आज भी अस्थिर हैं ऐसा कहने में कोई दो राय नहीं है। समय-समय पर हिंसा की तस्वीरें और बांग्लादेश की आंतरिक राजनीतिक कलह सामने आती रहती है। लेकिन अब इसका असर खुलकर सामने आने लगा है। पहले सिर्फ वहां हिन्दू और भारतीय निशाने पर थे, जिसमें कई हिन्दुओं की सिर्फ धर्म के चलते हत्या कर दी गई। लेकिन अब अमेरिका भी इस मामले में अलर्ट है और उसे लग रहा है कि बांग्लादेश में मौजूद अमेरिकी नागरिक अब पूर्णत: सुरक्षित नहीं हैं।

क्या होती है एडवाइजरी लेवल-3 और एडवाइजरी लेवल-4?

दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग और वाणिज्य दूतावास मामलों के ब्यूरो ने हाल ही में बांग्लादेश की यात्रा पर विचार कर रहे अमेरिकियों के लिए एक स्ट्रिक्ट ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए इसे लेवल-3 तक बढ़ा दिया है, साथ ही बांग्लादेश की यात्रा का मन बना रहे अमेरिकियों को दोबारा सोचने के लिए कहा है। इस एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि जब तक जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें। यह एडवाइजरी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चल रही चिंताओं के बीच आई है। इसके अलावा, बांग्लादेश के भीतर चटगाँव पहाड़ी क्षेत्र के लिए विशेष रूप से अधिक गंभीर लेवल 4 सलाह जारी की गई है, जो बढ़े हुए जोखिमों के कारण इस स्थान की यात्रा पर सख्त प्रतिबंध का संकेत देती है। आम शब्दों में कहें तो लेवल-4 की एडवाइजरी का मतलब है आपको उस इलाके में घुसना तक नहीं है और उसके आस-पास भी नहीं जाना है।

US Travel Advisory For Bangladesh

बांग्लादेश जाने से बचें- अमेरिका

बांग्लादेश की यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए, एडवाइजरी में तमाम खतरों का साफ-साफ जिक्र किया गया है, जिसमें घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जेबकतरी जैसे छोटे-मोटे अपराध तक शामिल हैं। बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में डकैती, चोरी, हमला और ड्रग्स की तस्करी जैसे अधिक गंभीर खतरे का वहां पर होना बताया गया है। हालाँकि ये आपराधिक गतिविधियाँ राष्ट्रीयता के आधार पर विशेष रूप से विदेशियों को लक्षित नहीं करती हैं, लेकिन नहीं करेंगी इसकी भी कोई गारंटी है नहीं। वहां कभी भी हालात गड़बड़ा सकते हैं क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर की वहां स्थिति काफी खराब है। इसके अलावा, एडवाइजरी में देश के भीतर आतंकवादी हिंसा के जोखिम को उजागर किया गया है, जिसमें संभावित आतंकवादी हमले भी शामिल हैं।

ढाका में भी सुरक्षित नहीं अमेरिकी कर्मचारी!

अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों के लिए राजधानी ढाका के भीतर यात्रा को काफी हद सीमित कर दिया गया है, जो केवल दूतावास या उसके आस-पास के इलाके तक ही सीमित है। यह प्रतिबंध बांग्लादेश में रहने या काम करने वाले लोगों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंताओं को सामने लाता है, विशेष रूप से आतंकवादी गतिविधियों और अन्य सुरक्षा खतरों की संभावना के मद्देनजर।

भूलकर भी चटगांव न जाएं अमेरिकी नागरिक- US

चटगांव पहाड़ी इलाकों के लिए अलग से डिटेल में एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कहा गया कि "खगराचारी, रंगमती और बंदरबन जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र कभी भी सांप्रदायिक हिंसा, अपराध, आतंकवाद, अपहरण और विभिन्न सुरक्षा जोखिमों वाले इलाके में तब्दील हो सकता है"। इस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में अपहरण शामिल हैं, ये घटनाएं कभी घरेलू विवादों के चलते हो रही हैं और कभी-कभी धार्मिक पहचान के आधार पर। अलगाववादी संगठन और राजनीतिक हिंसा कई दूसरे खतरे भी पैदा करते हैं, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं की रिपोर्ट शामिल हैं"।

बांग्लादेश गृहमंत्रालय से लें अनुमति- अमेरिका

सलाह में कहा गया है कि इन क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए बांग्लादेश सरकार के गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालय से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है, जो कि बेहद जोखिम भरा है। अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को इस क्षेत्र में जाने से स्पष्ट रूप से मना किया गया है, जो चिंताओं की गंभीरता को उजागर करता है।

बांग्लादेश में कभी भी, कुछ भी हो सकता है- अमेरिका

एडवाइजरी में 2024 की गर्मियों से बांग्लादेश में नागरिक अशांति और हिंसक झड़पों में लॉ एंड ऑर्डर की कमी का भी जिक्र है, जिसके लिए मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार को जिम्मेदार बताया गया है। साथ ही, यह चेतावनी भी देता है कि विरोध प्रदर्शन अभी भी छिटपुट रूप से हो सकते हैं, जिससे हिंसा में किसी भी वक्त तेजी आ सकती है। अमेरिकी नागरिकों को सभी सभाओं, यहां तक ​​कि शांतिपूर्ण सभाओं से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसी घटनाओं का कोई ठिकाना नहीं है, कभी भी हो सकती हैं।

शांतिपूर्ण सभाओं से भी बचें अमेरिकी- US

अमेरिका के मुताबिक "2024 की गर्मियों से, अंतरिम सरकार के गठन के साथ बांग्लादेश में नागरिक अशांति और हिंसक झड़पें कम जरूर हुई हैं लेकिन हिंसक झड़पों की संभावना के साथ समय-समय पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। जिन पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। इसी के चलते परिस्थितियां कभी भी बदल सकती हैं। अमेरिकी नागरिकों को सभी सभाओं (बांग्लादेश में एक साथ इकट्ठा होना), यहाँ तक कि शांतिपूर्ण सभाओं से भी बचने को कहा गया है, क्योंकि वे बिना किसी चेतावनी के हिंसक हो सकती हैं।"

इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कॉमेंट में जरूर बताएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+