US Tornadoes: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित

US Tornadoes News: दक्षिण अमेरिका में तूफान ने तबाही मचाई है। भयंकर तूफान में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मिसौरी, अर्कांसस, टेक्सास और ओक्लाहोमा हैं। मिसौरी में सभी राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं, जहाँ कम से कम 12 लोग मारे गए हैं। वहीं कैनसस में आठ लोग मारे गए हैं।

अमेरिका के दक्षिण-पूर्व के राज्यों में तूफान की वजह से भारी नुकसान हुआ है। कई घर टूट गए हैं और गाड़ियां पलट गई हैं। टेक्सास में धूल भरी आंधी की वजह से एक बड़ा कार हादसा हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। ओक्लाहोमा और अर्कांसस में भी काफी नुकसान हुआ है।

US Tornadoes News

तूफान की वजह से शनिवार दोपहर को छह राज्यों में 2 लाख 40 हजार से ज्यादा मकानों में बिजली भी नहीं थी। शुक्रवार को कैनसस में 50 से ज्यादा वाहनों के बीच हाईवे पर हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई। बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने एपी के हवाले से कहा, "इलाके में घर पहचान में नहीं आ रहे थे। सिर्फ मलबे का एक मैदान था। फर्श उल्टा था। हम दीवारों पर चल रहे थे।''

आपातकाल की स्थिति की घोषणा की गई, आने वाले दिनों में बिगड़ेगा मौसम

रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी टेनेसीस, पूर्वी लुइसियाना और सेंट्रल मिसिसिपी में मौसम भी और खराब हो सकता है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

अर्कांसस और जॉर्जिया के गवर्नरों ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है क्योंकि मौसम और भी खराब होने की आशंका है। अर्कांसस की गवर्नर सारा हुकाबी ने भी घायल लोगों की मदद के लिए आपदा रिकवरी फंड के रूप में 2,50,000 डॉलर जारी किए हैं।

ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट ने कहा कि उनके राज्य में 689 वर्ग किलोमीटर भूमि जल गई है, साथ ही हवाओं के कारण बढ़ती आग के कारण 300 घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। कई समुदायों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+