अमेरिका के विदेश मंत्री पोंपेयो ने डोवाल को किया फोन, बोले पाकिस्‍तान में हवाई हमलों को हमारा पूरा समर्थन

वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारत की ओर से पाकिस्‍तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) से बुधवार रात फोन पर बात की। पोंपेयो ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव के बारे में बात करने के लिए ही डोवाल से बात की थी। न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

फोन पर भारत के फैसले का स्‍वागत

फोन पर भारत के फैसले का स्‍वागत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन में विदेश विभाग संभाल रहे पोंपेयो ने जब डोवाल से बात की तो उन्‍होंने भारत के आत्‍मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। पोंपेयो ने डोवाल से कहा कि अमेरिका, भारत के उस फैसले का पूरा समर्थन करता है जिसमें खैबर पख्‍तूख्‍वा के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर हवाई हमले करना फैसला किया गया था। मंगलवार की रात इंडियन एयरफोर्स के जेट एलओसी पार करके पाकिस्‍तान पहुंचे थे और यहां पर बालाकोट में हमले को अंजाम दिया गया।

पाक के जेट्स पहुंचे भारत की सीमा में

पाक के जेट्स पहुंचे भारत की सीमा में

पोंपेयो की ओर से ऐसे समय में डोवाल को फोन किया गया जब पाकिस्‍तान ने भारत के वायुसीमा क्षेत्र का उल्‍लंघन किया था। पाक के फाइटर जेट्स एफ-16 की ओर से भारत के एलओसी पर स्थित सैन्‍य संस्‍थानों को निशाना बनाने की कोशिशें की गई थीं। इंडियन एयरफोर्स की ओर से पाकिस्‍तान एयरफोर्स की इस कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इस पूरी घटना में आईएएफ ने पाक के एफ-16 जेट को मार गिराया। लेकिन इस घटना में आईएएफ के पायलट को पाकिस्‍तान ने पकड़ लिया और उनका नाम विंग कमांडर अभिनंदन है। भारत की ओर से पाक को साफ कर दिया गया है कि उन्‍हें कुछ भी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही भारत ने उनकी सुरक्षित रिहाई की मांग भी की है।

पाक को अमेरिका की दो टूक

पाक को अमेरिका की दो टूक

पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक के बाद भी पोंपेयो ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से फोन पर बात की थी। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से भी हवाई हमले के बाद बयान जारी किया गया है। इस बयान में अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दो टूक कहा है कि वह अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी संगठनों पर कड़ी और अर्थपूर्ण कार्रवाई करे। पोंपेयो की ओर से हवाई हमलों के बाद जो टिप्‍पणी की गई थी उसमें भारत और पाक दोनों से संयम बरतने को कहा गया था।

मंगलवार को हुए थे जैश के ठिकानों पर हमले

मंगलवार को हुए थे जैश के ठिकानों पर हमले

मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स ने जैश के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले को अंजाम दिया था। जैश की इस कार्रवाई में उसके बालाकोट स्थित ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाया गया था। यह हवाई हमला 'ठोस इंटेलीजेंस इनपुट्स' के बाद पूरा किया गया था। भारत को इस बात की जानकारी मिली थी कि बालाकोट में जैश अपने ठिकानों पर भारत में और आतंकी हमलों की साजिश में लगा हुआ है। आईएएफ ने जैश के ठिकानों पर मिराज 2000 फाइटर जेट्स की मदद से 1000 किलोग्राम के बम गिराए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+