अमेरिका के ओकलाहोमा में नाइट्रोजन गैस से मिलेगी कैदियों को मौत की सजा

अमेरिकी राज्‍य ओकलाहोमा में अब मौत की सजा पाए कैदियों को मारने के लिए नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया जाएगा। ओकलाहोमा ने इस तरीको को अपना पसंदीदा तरीका भी बताया है। इस ऐलान के साथ ही ओकलाहोमा, अमेरिका का पहला ऐसा राज्‍य बन गया है जहां पर इस तरह से कैदियों को मौत की सजा दी जाएगी।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राज्‍य ओकलाहोमा में अब मौत की सजा पाए कैदियों को मारने के लिए नाइट्रोजन गैस का प्रयोग किया जाएगा। ओकलाहोमा ने इस तरीको को अपना पसंदीदा तरीका भी बताया है। इस ऐलान के साथ ही ओकलाहोमा, अमेरिका का पहला ऐसा राज्‍य बन गया है जहां पर इस तरह से कैदियों को मौत की सजा दी जाएगी। राज्‍य के अटॉर्नी जनरल की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है।

nitrogen-us-oklahoma

ओकलाहोमा में मिलती हैं सबसे ज्‍यादा मौत

राज्‍य के अटॉर्नी जनरल माइक हंटर और सुधार विभाग के निदेश जो अलबॉग ने एक साथ इस योजना के बारे में ऐलान किया। ओकलाहोमा और दूसरे राज्‍य अभी तक मौत की सजा पाए कैदियों के लिए खतरनाक इंजेक्‍शन के साथ ड्रग्‍स का प्रयोग करते आ रहे थे। हंटर और अलबॉग ने ऐलान किया है कि अब उनका राज्‍य गैस के जरिए मौत की सजा देगा। हंटर ने कहा कि हम अब ड्रग्‍स के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं। नाइट्रोजन का प्रयोग प्रभावी होगा, प्रशासन के लिए भी काफी आसान होगा। साथ ही इसे कन्‍जूयम करना भी बहुत आसान होगा और किसी भी तरह की कोई जटिल प्रक्रिया इसके लिए जरूरी नहीं है। इन दोनों ने आगे जानकारी दी कि अथॉरिटीज अब साथ में मिलकर नए प्रोटोकॉल को तैयार कर रही हैं और आने वाले कुछ माह के अंदर इसका ऐलान कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओकलाहोमा, अमेरिका का वह राज्‍य है जहां पर सबसे ज्‍यादा मौत दी जाती हैं लेकिन साल 2015 में यहां पर मौत की सजा नहीं दी जा सकी क्‍योंकि कई गलतियां हुई थीं। अभी तक यह साफ नहीं है कि यहां पर फांसी की सजा कब से बहाल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+