अमेरिका बोला आतंकवाद पर चीन का दोहरा रवैया खतरनाक, ट्रंप के मंत्री ने लगाई फटकार

वॉशिंगटन। अमेरिका ने आतंकवाद पर दोहरा रवैया अपनाने के लिए चीन को फटकार लगाई है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का नाम लिए बिना पर उस पर जारी अड़‍ियल रुख को लेकर भी चीन को लताड़ लगाई है। पोंपेयो का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस हफ्ते चीन को यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में अजहर को बैन न करने की वजहें बतानी होगी।

mike-pompeo

अपने यहां मुसलमानों को रिहा करे चीन

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के करीबी और अमेरिकी विदेश विभाग की जिम्‍मेदारी संभाल रहे पोंपेयो ने कहा दुनिया मुसलमानों के प्रति जारी चीन के दोहरे और शर्मसार करने वाले व्‍यवहार को बर्दाश्‍त नहीं कर सकती है। एक तरफ तो चीन अपने यहां एक मिलियन से ज्‍यादा मुसलमानों का शोषण कर रहा है तो दूसरी ओर वह हिंसक इस्‍लामिक आतंकी संगठनों को यूएन में प्रतिबंधित करने से बच रहा है। पोंपेयो ने कहा कि चीन ने एक मिलियन उइगर, पारंपरिक कजाख और दूसरे मुसलमान समुदाय के अल्‍पसंख्‍यकों को कैंप्‍स में साल 2017 से रखा है। इसके साथ ही पोंपेयो ने चीन से इन सभी मुसलमानों को रिहा करने और उनकी कैद खत्‍म करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+