अमेरिका ने साउथ चाइना सी में तैनात किया मिसाइल डेस्ट्रॉयर यूएसएस लॉसेन
वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिकी मीडिया में कयास लगाए गए थे कि अमेरिका और चीन के बीच तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। ताजा खबर शायद इन कयासों की पुष्टि करने के लिए काफी है। अमेरिका ने साउथ चाइना सी में मिसाइल डेस्ट्रॉयर वॉरशिप यूएसएस लासेन तैनात कर दिया है। यह वॉरशिप अगले कुछ घंटों तक यहीं तैनात रहेगी।

अमेरिका का कदम
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वॉरशिप ने आज सुबह सुबी के पास से अपना सफर शुरू किया है। आपको बता दें कि अमेरिका का यूएसएस लॉसेन इतना ताकतवर है कि वह गाइडेड मिसाइलों को भी सेकेंड्स में खत्म कर सकता है।
सिर्फ इतना ही नहीं यूएस नेवी के पी8, सर्विलांस एयरक्राफ्ट और पी3 के भी भेजे जाने की खबरें हैं। ये सभी विवादित इलाके की निगरानी करेंगे। साउथ चाइना सी का यह हिस्सा प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इस समुद्री रास्ते से हर साल सात ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस किया जाता है।
चीन ने दी चेतावनी
पिछले दिनों चीन के साउथ चाइना सी पर एक आर्टिफिशियल आइलैंड तैयार करने की खबरें आई थीं। अमेरिका का नया कदम चीन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि अमेरिकी वॉरशिप के 12 समुद्री मील के दायरे में पहुंचने की खबरें हैं। अगर यह सच है तो फिर हम अमेरिका को दोबारा सोचने की सलाह देते हैं। चीन ने वर्ष 2014 में सूबी और मिसचीफ को आइलैंड की शक्ल दी थी।
इससे पहले वॉशिंगटन स्थित चीन के दूतावास ने यूएस नेवी के इस निर्णय का विरोध किया था। दूतावास ने कहा था कि आवागमन की आजादी का दुरूपयोग शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications