जाते जाते ओबामा को अमेरिकी कांग्रेस से लगा तगड़ा झटका, रद्द हुआ वीटो

नई दिल्ली। अमेरिका के बराक ओबामा राष्ट्रपति को तगड़ा झटका लगा है। उनके आठ साल के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है जब अमेरिकी कांग्रेस ने उनके वीटो के खिलाफ वोट किया हो।

obama

बुधवार (28 सितंबर) को अमेरिकी कांग्रेस ने ओबामा के उस वीटो को बड़े बहुमत से रद्द कर दिया जिसे ओबामा ने 9/11 हमले के लिए सऊदी अरब पर मामला चलाने की इजाजत देने वाले कानून पर दिया था।

इस कानून को अमेरिकी कांग्रेस और सिनेट ने पास कर दिया था लेकिन ओबामा के पास इस कानून को रोकने के लिए वीटो का इस्तेमाल करने का अधिकार था, जिसका उन्होंने उपयोग किया था।

बड़े अंतर से रद्द हुआ वीटो

कांग्रेस ने ओबामा के वीटो को 348-76 मतों के बड़े अंतर से रद्द किया। इससे पहले सिनेट भी इस वीटो को 97-1 मत के बहुमत से रद्द कर दिया था।

ओबामा के वीटो के खिलाफ हुई इस वोटिंग के बाद माना जा रहा है कि यह उनके और पुराने सहयोग सऊदी अरब के लिए तगड़ा झटका है।

यह कानून पास हो जाने के बाद 9/11 के पीड़ितों को यह अधिकार होगा कि वे मुआवजे के लिए सऊदी अरब पर मामला दर्ज कर सकेगें।

इस कानून के संबंध में ओबामा का मानना था कि इससे कई अमेरिकी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि इससे पहले ओबामा ने अपने 8 साल के कार्यकाल में 11 बार वीटो का प्रयोग किया था जिसे कभी रद्द नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+