सऊदी अरब खरीदेगा 8000 करोड़ के टैंक और सैन्य उपकरण, अमेरिकी सीनेट ने दी मंजूरी

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने अमेरिकी सरकार के उस प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत सऊदी अरब को 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा के टैंक और अन्य सैन्य उपकरण बेचे जाने थे। अमेरिकी सीनेट में इस प्रस्ताव के पक्ष में 71 वोट पड़े और इस प्रस्ताव को रोकने के लिए 27 वोट पड़े।

abramas

अमेरिकी सरकार के इस प्रस्ताव पर रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल और डेमोक्रेटिक पॉर्टी के सीनेटर क्रिस मर्फी ने रोक लगाने की मांग की। उन्होंने हवाला दिया कि पिछले 18 महीनों से यमन युद्ध झेल रहा है। अमेरिका अगर अरब को हथियारों को बिक्री करेगा तो इस क्षेत्र में हथियारों की होड़ बढ़ने लगेगी।

इससे पहले पेंटागन ने 9 अगस्त को सऊदी अरब को 130 अब्रामस बैटल टैंक्‍स और 20 ऑर्मोड रिकवरी व्‍हीकल और अन्‍य सैन्‍य उपकरण बेचने की घोषण की थी।

डिफेंस सिक्‍योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने बताया कि जनरल डायनमिक्‍स कॉर्प इन हथियारों को सऊदी अरब को बेचेगाा

पॉल, मर्फी के अलावा अन्य विरोधियों ने इस डील के साथ-साथ सऊदी अरब सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने सऊदी अरब की तरफ से यमन के खिलाफ युद्ध को लेकर आलोचना की है। साथ ही कहा कि सऊदी अरब का रिकॉर्ड है कि इस्‍लााम की कट्टटरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाला बताया है।

सीनेटर मर्फी ने कहा कि अगर आप कट्टरवाद को पूरी दुनिया में फैलने से रोकना चाहते हैं तो आपको सऊदी अरब में जिस तरह से इस्‍लाम की ब्रांडिग की जा रही है उसको भी रोकना होगाा यह भी कट्टरवाद का एक हिस्‍सा है।

आपको बताते चलें कि सऊदी अरब और यमन के बीच छिड़े युद्ध में अ​ब तक 10,000 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। साथ ही 30 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+