निज्जर हत्याकांड: अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- 'हम इस पर चिंतित, जांच में कनाडा का सहयोग करे भारत'

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने वहां के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। दोनों में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक ब्लिंकन ने भारत से खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की हत्या की चल रही कनाडाई जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि हम उन आरोपों को लेकर चिंतित हैं, जो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने लगाए हैं। हम इस बारे में कनाडा के साथ निकट संपर्क में हैं। साथ ही हमने भारत सरकार के साथ बातचीत की और उनसे जांच में कनाडा के साथ काम करने का आग्रह किया।

Antony Blinken

उन्होंने आगे कहा कि मुझे कल (गुरुवार) विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बैठक का अवसर मिला, जिस दौरान मैंने फिर से यह दोहराया कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमें उम्मीद है कि कनाडा और भारत इस मामले को सुलझाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

जून में हुई थी हत्या
दरअसल ब्रिटिश कोलंबिया में जून में खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या कर दी गई थी। हाल ही में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसका आरोप भारत पर लगाया। साथ ही एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। भारत ने भी कनाडा के आरोपों को खारिज कर उसके राजनयिक को देश से निकाल दिया। इस मुद्दे पर अमेरिका कई बार चिंता जाहिर कर चुका है।

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक ब्लिंकन ने अपने समकक्ष एस. जयशंकर के साथ कनाडा विवाद को लेकर बात की। उन्होंने भारत से कनाडा की जांच में पूरा सहयोग करने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर हडसन इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक के कार्यक्रम में भी एस. जयशंकर शामिल हुए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फोगी बॉटम मुख्यालय में ब्लिंकन के साथ बातचीत के दौरान कनाडा पर मुद्दा उठाया था। इस पर उन्होंने कहा कि हां, मैंने बात की थी। मुझे लगता है कि हम दोनों जल्द बेहतर जानकारी लेकर आएंगे।

वहीं कनाडा के अलावा दोनों नेताओं ने जी20 के परिणामों, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे के निर्माण, बुनियादी ढांचे में निवेश, अंतरिक्ष सेक्टर और क्लीन एनर्जी को लेकर बात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+