बड़ी खबर: भारत की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाया हाथ, कोविशील्ड वैक्सीन के लिए कच्चा माल भेजने को तैयार
नई दिल्ली, अप्रैल , 25। कोरोना वायरस के खिलाफ बड़ी जंग रहे भारत की मदद के लिए अमेरिका से मदद का हाथ बढ़ाया है। कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर साबित हो रहे कोविशील्ड वैक्सीन के लिए अमेरिका ने कच्चा माल भेजने की बात कही है। भारत में कोरोना के भीषण प्रकोप को देखते हुए अमेरिका ने तुरंत ही वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार हो गया। अमेरिका ने कहा है कि वह उन स्रोतों की पहचान कर रहा है, जिससे वैक्सीन के लिए कच्चे माल को तुरंत भेजा जा सके।

जैक सुलिवान ने अजित डोभाल से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अमेरिका ने कहा है कि वो कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए तुरंत जरूरी कच्चे माल भारत भेजेंगे, ताकि वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। अमेरिकी एनएसए ने कहा कि अमेरिका थेरेपेटिक्स, रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट्स, वेंटिलेटर्स और पीपीई सूट भी भारत को उपलब्ध कराएगा, ताकि इस महामारी से तेजी से निपटा जा सके। अमेरिका की ओर से आई इस खबर से बड़ी राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications