अमेरिका ने कहा मोदी सरकार के साथ रिश्ते बहुत मजबूत, हाफिज सईद को बताया चिंता का विषय
अमेरिका ने भारत और मोदी सरकार के साथ रिश्तों पर अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि उसके रिश्ते मोदी सरकार के साथ काफी मजबूत हैं। इसके साथ ही विदेश विभाग ने पाकिस्तान में मौजूद मोस्ट वांटेंड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद पर एक बड़ा बयान दिया है।
वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारत और मोदी सरकार के साथ रिश्तों पर अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि उसके रिश्ते मोदी सरकार के साथ काफी मजबूत हैं। इसके साथ ही विदेश विभाग ने पाकिस्तान में मौजूद मोस्ट वांटेंड आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद पर एक बड़ा बयान दिया है। अमेरिका की ओर से यह बयान पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से हाल ही में मुंबई आतंकी हमलों पर दिए एक बड़े बयान के बाद आया है।

हाफिज सईद का खुला घूमना चिंताजनक
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नाउर्ट ने बुधवार को रूटीन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के साथ हमारा बहुत मजबूत रिश्ता है। इसके साथ ही भारतीय विदेश विभाग के साथ भी हमारा काफी अच्छा संपर्क है।' हीथर से इसके बाद मीडिया ने नवाज शरीफ के 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस पर हीथर ने कहा आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में खुला घूम रहा है। यह अमेरिका के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर पर अमेरिका की ओर से इनाम भी घोषित किया जा चुका है। अमेरिका ने हाफिज सईद पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ है। हाफिज, मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।












Click it and Unblock the Notifications