यूक्रेन में पुतिन की सेना की धीमी प्रगति पर अमेरिका का बड़ा दावा, 60% रूसी मिसाइल फेल हुई

वॉशिंगटन, 25 मार्च: रूस खुद को विश्व की महाशक्ति बताता है, लेकिन यूक्रेन ने जिस तरह से उसकी सेना का अबतक सामना किया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रूस की ओर से बार-बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल तक की धमकी दी जा रही है, लेकिन फिर भी यूक्रेन डटकर मुकाबला कर रहा है। अब एक अमेरिकी इंटेलिजेंस के हवाले से रिपोर्ट आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दरअसल, रूस इस लड़ाई को अपनी जमीन से मिसाइलें दाग कर जीतना चाहता है, लेकिन असलियत में उसकी आधी से ज्यादा मिसाइलें फेल हो जा रही हैं।

60% रूसी मिसाइल फेल हुई- रिपोर्ट

60% रूसी मिसाइल फेल हुई- रिपोर्ट

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने में रूस ने यूक्रेन पर अपनी धरती से जितने भी गाइडेड मिसाइलें दागी हैं, उनकी नाकामी का दर 60% फीसदी है। यानी रूस जितने बार भी यूक्रेन को निशाना बनाकर मिसाइलें दागता है, वह आधे से ज्यादा बार फेल हो जाती हैं। इंटेलिजेंस की जानकारी रखने वाले तीन अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है, और बताया गया है कि यूक्रेन में रूसी सेना की धीमी प्रगति का कारण संभवत: यही हो सकता है। क्योंकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले का आदेश दिया था, लेकिन एक महीना गुजर जाने के बावजूद वह यूक्रेन के एयरफोर्स को नाकाम करने में असफल रहे हैं, जबकि रूस के पास यूक्रेन के मुकाबले कहीं बड़ी सशस्त्र सेना है।

रूस कह रहा है- योजना के अनुसार चल रहा है ऑपरेशन

रूस कह रहा है- योजना के अनुसार चल रहा है ऑपरेशन

हालांकि, अमेरिका के अधिकारियों ने यह जानकारी एजेंसी को नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर दी है और इस संबंध में कोई सबूत भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि आखिर रूस की मिसाइलों के इतने बड़े पैमाने पर असफल क्यों हो रही हैं। दो एक्सपर्ट ने बताया है कि अगर मिसाइल की नाकामी की दर 20% या उससे ज्यादा होती है तो इसे बहुत ज्यादा माना जाता है। हालांकि, रूस लगातार दावा कर रहा है कि उसका 'स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन' तय योजना के मुताबिक चल रहा है और वह अपना सभी लक्ष्य पूरा करेगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मिसाइल के नाकाम रहने वाले दावे पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। वैसे रूस पहले मिसाइल की नाकामी वाली खबरों को अमेरिका की अगुवाई वाला प्रोपेगेंडा कह चुका है।

यूक्रेन पर 1,100 से ज्यादा मिसाइलें दाग चुका है रूस-रिपोर्ट

यूक्रेन पर 1,100 से ज्यादा मिसाइलें दाग चुका है रूस-रिपोर्ट

वैसे अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने मीडिया से इसी हफ्ते कहा है कि रूस ने युद्ध की शुरुआत से अबतक हर तरह की 1,100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। लेकिन, आधिकारिक तौर पर अमेरिकी अधिकारियों ने नहीं बताया है कि इनमें से कितनों ने लक्ष्य पर टारगेट किया और कितने ऐसा कर पाने में असफल हो गए। लेकिन, अमेरिकी इंटेलिजेंस के आधार पर तीन अमेरिकी अधिकारियों का अनुमान है कि हर दिन नाकाम होने वाली मिसाइलों की संख्या अलग हैं और कई बार यह 50% से ज्यादा असफल हुए हैं। उनमें से दो ने कहा है कि यह 60% तक पहुंच चुका है। जबकि इनमें से एक अधिकारी ने कहा है कि इंटेलिजेंस से पता चलता है कि नाकामी की दर 20% से 60% के रेंज में है।

यूक्रेन की एक-चौथाई आबादी हुई बेघर- रिपोर्ट

यूक्रेन की एक-चौथाई आबादी हुई बेघर- रिपोर्ट

बता दें कि रूस की ओर से हमले की शुरुआत के साथ ही मिसाइलों से यूक्रेन के मिलिट्री ठिकानों और हथियार डिपो को टारगेट किया जा रहा है। इन हमलों में हजारों लोगों के मारे जाने की खबरें हैं और यूक्रेन की 4.4 करोड़ की आबादी में करीब एक-चौथाई अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। दावे के मुताबिक आवासीय परिसरों और स्कूलों से लेकर यूक्रेन के अस्पतालों तक में बमबारी की जा रही है। लेकिन, मास्को नागरिकों को निशाना बनाए जाने के आरोपों का लगातार खंडन करता है और उसकी दलील है कि अमेरिका यूक्रेन को रूस के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था और यूक्रेन में रूसी बोलने वालों को सताया जा रहा था, इसलिए उसने यह मिलिट्री ऐक्शन लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+