भारत के जिगरी दोस्त ने बनाया अंतरिक्ष से धरती पर तबाही फैलाने वाला हथियार..? घबराया अमेरिका, जानें क्या बोला?
US On Russia's Anti-Satellite Weapon: मीडिया रिपोर्टों में दावा किए जाने के एक दिन बाद, कि रूस एक एंटी-सैटेलाइट हथियार विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, व्हाइट हाउस ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि रूस ने एक "परेशान करने वाला" उभरता हुआ एंटी-सैटेलाइट हथियार बना लिया है, लेकिन फिलहाल कहा है, कि यह सीधे तौर पर पृथ्वी पर "विनाश" का कारण नहीं बन सकता है।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के पास जानकारी है, कि रूस ने ऐसी क्षमता हासिल कर ली है, लेकिन ऐसा कोई हथियार फिलहाल स्टार्ट नहीं है। अमेरिकी अधिकारी उभरती प्रौद्योगिकी पर उनके पास मौजूद जानकारी का विश्लेषण कर रहे हैं और उन्होंने इस मामले पर सहयोगियों और भागीदारों के साथ परामर्श किया है।
जॉन किर्बी ने कहा, कि "सबसे पहले यह एक सक्रिय क्षमता नहीं है, जिसे तैनात किया गया है और हालांकि रूस की इस विशेष क्षमता की खोज परेशान करने वाली है, लेकिन किसी की सुरक्षा के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, कि "हम ऐसे हथियार के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, जिसका उपयोग मनुष्यों पर हमला करने या पृथ्वी पर भौतिक विनाश का कारण बनने के लिए किया जा सकता है।"
रिपोर्ट सार्वजनिक करने की अपील
वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ने बाइडेन प्रशासन से जानकारी को सार्वजनिक करने की अपील की है। व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट की पुष्टि उस वक्त की है, जब अमेरिकी संसद के इंटेलिजेंस कमेटी के रिपब्लिकन पार्टी प्रमुख माइक टर्नर की तरफ से एक अस्पष्ट चेतावनी दी गई थी, जिसमें खुफिया जानकारी की पुष्टि करने की अपील की गई थी।
रिपब्लिकन सांसद ने बाइडेन प्रशासन से उस जानकारी को सार्वजनिक करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बताया था। किर्बी ने कहा कि जब टर्नर ने "अफसोसजनक" रूप से अपना बयान जारी किया, उसके बाद रूसी क्षमता के पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें सार्वजनिक करने की प्रक्रिया चल रही है।

रूस ने अमेरिकी आरोपों पर क्या कहा?
वहीं, रूस ने अमेरिका के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और मॉस्को में, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है, कि अमेरिका ऐसे दावे इसलिए कर रहा है, कि वो इसका बहाना बनाकर यूक्रेन में नये हथियारों की सप्लाई कर सके। उन्होंने इसे एक अमेरिकी चाल करार दिया है।
पेसकोव ने कहा, कि "यह स्पष्ट है, कि वाशिंगटन कांग्रेस को सहायता विधेयक पर वोट करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है। आइए देखें, व्हाइट हाउस क्या चाल अपनाएगा।"
वहीं, अमेरिकी अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा, कि रूस की क्षमता अंतरिक्ष-आधारित है और इंटरनेशनल ऑउटर स्पेस ट्रिटी का उल्लंघन करेगी, जिस पर रूस सहित 130 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।
उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, कि क्या ये रूस हथियार परमाणु-सक्षम हथियार है।
संधि "परमाणु हथियारों या सामूहिक विनाश के किसी अन्य प्रकार के हथियारों" को कक्षा में तैनात करने या "किसी अन्य तरीके से बाहरी अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने" पर रोक लगाती है।
व्हाइट हाउस ने कहा, कि वह इन चिंताओं पर रूसियों से सीधे बातचीत करेगा। जबकि व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों को आश्वस्त करने की कोशिश की। किर्बी ने कहा, "मैं यहां व्यवधान की संभावना को कम नहीं करना चाहता।" व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने गुरुवार को कैपिटल हिल में सांसदों को रूसी खतरे के बारे में जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications