न्‍यूड वीडियो से 'इमोशनल इंजरीज' की पीड़‍ित एरीन को 55 मिलियन डॉलर

लॉस एंजिल्‍स। फॉक्‍स न्‍यूज की रिपोर्टर एरीन एंड्रयूज जिनका वर्ष 2008 में एक न्‍यूड वीडियो चुपचाप शूट कर लिया गया था, उन्‍हें कोर्ट ने 55 मिलियन डॉलर यानी 370 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

erine-andrews-video-payout-us

यह वीडियो नैशविले होटल में इंश्‍योरेंस कंपनी में मैनेजर माइकल डेविड बैरेट नामक व्‍यक्ति ने उनका वीडियो शूट कर लिया था। बैरेट ने इस वीडियो को ऑनलाइन जारी कर दिया था।

एरीन ने बैरे और दो कंपनियों पर मानहानि का केस दायर किया था। कोर्ट ने अपने आदेश में क‍हा था कि इस वीडियो की वजह से एरीन को जो भावनात्‍मक चोट यानी 'इमोशनल इंजरीज ' पहुंची है, उसका हर्जाना उन्‍हें अदा करना पड़ेगा।

कोर्ट के फैसले के बाद एरीन कोर्ट में ही रो पड़ी थीं। एरीन ने ट्विटर पर इस फैसले के बाद सबको थैंक्‍स कहा है।

एरीन का कहना है कि दुनिया में उनकी जैसी कई एंकर और जर्नलिस्‍ट होंगी जिन्‍हें इस तरह का अत्‍याचार सहना पड़ता है।बैरेट ने कहा कि उन्‍होंने एंड्रयूज का वीडियो पैसा कमाने के मकसद से शूट किया था।

बैरेट ने टीएमजेड वेबसाइट को इस वीडियो को बेचने की पेशकश की थी लेकिन वेबसाइट ने वीडियो को लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद बैरेट ने वीडियो को ऑनलाइन रिलीज कर दिया था। बैरेट को ढाई वर्ष की कैद सुनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+