अमेरिकी कमीशन को भारत ने वीजा देने से किया इंकार

वाशिंगटन। भारत ने अमेरिका के उस धार्मिक आयोग को वीजा देने से इंकार कर दिया जो भारत आकर यहां पर मौजूद धार्मिक हालातों पर अध्‍ययन कर एक रिपोर्ट तैयार करना चाहती थी।

visa-us-india-commission-

तीन सदस्‍यों वाले इस कमीशन को इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) को तीन हफ्तों के भारत दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचना था। इस कमीशन को भारत के अधिकारियों, धार्मिक नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलना था।

संस्‍था के चेयरमैन रॉबर्ट पी जॉर्ज ने कहा है कि उन्‍हें भारत सरकार के फैसले से काफी निराशा हुई है। उन्‍होंने कहा कि भारत को एक बहुलवादी, गैर-संप्रदायवादी और लोकतांत्रिक देश के साथ ही अमेरिका का करीबी साझीदार होने के नाते आत्‍मविश्‍वास रखते हुए वीजा की मंजूरी देना चाहिए था।

यह पहला मौका नहीं है जब भारत को इस कमीशन के सदस्‍यों को वीजा देने से इंकार नहीं किया है। जिस समय यूपीए की सरकार थी उस समय भी भारत ने इस कमीशन को वीजा देने से इंकार क दिया था।

यह कमीशन पाकिस्‍तान, सऊदी अरब, वियतनाम और म्‍यांमार जैसे देशों के समेत दुनिया के कई देशों का दौरा कर चुका है।

जॉर्ज ने कहा कि हर कोई भारत सरकार से उम्‍मीद करता है कि वह इन देशों की तुलना में भारत सरकार ज्‍यादा पारदर्शीता के साथ कमीशन को एक मौका देगी। दिल्‍ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से यह जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+