अमेरिका ने जारी किया बगदादी के ऑपरेशन का वीडियो, समुद्र में दफनाया गया
वॉशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबू बकर अल बगदादी को हाल ही में अमेरिकी सेना ने एक ऑपरेशन में मारा गया था।खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का ऐलान मीडिया के सामने किया था। लेकिन अब इस पूरे ऑपरेशन का एक वीडियो और तस्वीर पेंटागन ने जारी किया है जिसमे देखा जा सकता है कि जिस जगह पर बगदादी छिपा हुआ था वहां कैसे अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने धावा बोला था।

काफी जोखिमभरा ऑपरेशन
इस ऑपरेशन की सफलता के बाद सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी मुश्किल और जोखिमभरा काम था। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन को इस तरह से किया गया ताकि कोई भी आईएसआईएस की गिरफ्त में ना आए और आम लोगों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे। इस ऑपरेशन का ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो पेंटागन की ओर से बुधवार की रात को जारी किया गया है, जिसमे देखा जा सकता है कि बगदादी के ठिकाने पर किस तरह से बमबारी की गई थी।

समुंद्र में दफनाया गया
हालांकि इस दौरान मैकेंजी ने राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे की पुष्टि नहीं की जिसमे उन्होंने कहा था कि बगदादी मरने से पहले गिड़गिड़ा रहा था। मैकेंजी ने बताया कि बगदादी को अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार समुद्र में दफनाया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया था कि बगदादी के साथ तीन बच्चों की भी मौत हुई थी, लेकिन बाद के विश्लेषण में सामने आया कि दो बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चों की उम्र तकरीबन 12 वर्ष के आसपास थी।

आने वाले समय में और कमजोर होगा आईएस
मैकेंजी ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर किसी भी तरह की दुविधा में नहीं था कि उसने आईएसआईएस को खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने चेताया है कि आईएस बदले की कार्रवाई कर सकता है। वह खतरनाक साबित हो सकते हैं, हमे शक है कि इस कार्रवाई के बाद आईएस जवाबी हमला कर सकता है। साथ ही मैकेंजी ने कहा कि आईएस की ताकत इस ऑपरेशन के बाद घटेगी। उन्होंने कहा कि हमे लगता है कि आने वाले समय में आईएस धीरे-धीरे और कमजोर होगा, उन्हें फिर से अपने संगठन को स्थापित करने में समय लगेगा, अपने संगठन को चलाने के लिए नए नेता की जरूरत पड़ेगी।

ट्रंप ने किया था ऐलान
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की जानकारी देते हुए कहा था, बगदादी का खात्मा मेरी सरकार की प्राथमिकता थी। अमेरिकी सेना के विशेष बलों ने उत्तर पश्चिम सीरिया में बहादुरी से अभियान चलाया, जिसमें बगदादी मारा गया। बगदादी के साथ उसके कई साथी भी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में किसी अमरीकी सैनिक की जान नहीं गई। डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि कि कुछ बहुत बड़ा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि बगदादी मारा जा चुका है।
-
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications