ट्रंप के जीतने की भविष्यवाणी करने वाले प्रोफेसर ने किया चौंकाने वाला ऐलान
अमेरिकी प्रोफेसर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा। जिसकी वजह से उनका राष्ट्रपति पद छिन जाएगा।
न्यूयॉर्क। अमेरिका के रहने वाले एक प्रोफेसर जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने एक बार फिर से बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान अमेरिका के चुने हुए राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर किया है।

'ट्रंप के खिलाफ चलेगा अभियोग'
अमेरिकी प्रोफेसर के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा। जिसकी वजह से उनका राष्ट्रपति पद छिन जाएगा। किसी और को ये पद मिलेगा।
वाशिंगटन पोस्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफेसर का नाम अल्लन लिचमैन है, जिन्होंने भविष्यवाणी की है कि अमेरिका का नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर रिपब्लिकन कांग्रेस की ओर से महाभियोग चलाया जाएगा।
उनकी जगह पर माइक पेंस को रिपब्लिकन कांग्रेस प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रपति का पद देगा। अल्लन लिचमैन ने कहा कि मैं डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक और बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं। ये सिस्टम पर आधारित नहीं है।
अमेरिकी प्रोफेसर का अनुमान
उन्होंने कहा कि ये मेरी क्षमता पर आधारित है। लिचमैन ने बताया कि वे नहीं चाहते कि ट्रंप राष्ट्रपति बने क्योंकि ट्रंप को वो अपने काबू में नहीं रख सकते हैं। वो पेंस को ही प्राथमिकता देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी बेहद अलग पार्टी है।
अल्लन लिचमैन के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित किसी मामले या फिर किन्हीं और वजहों से महाभियोग लाया जाएगा।
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक कुछ भविष्यवक्ताओं ने ट्रंप के लिए अनुमान लगाया था कि वो जीतेंगे। जबकि चुनावी सर्वे हिलेरी क्लिंटन को आगे दिखा रहे थे। हालांकि अमेरिका के ज्यादातर लोग ट्रंप के समर्थन को नहीं पहचान सके।
अल्लन लिचमैन ने बताया कि कैसे डेमोक्रेट राष्ट्रपति बराक ओबामा दूसरा कार्यकाल ही इस राष्ट्रपति चुनाव हिलेरी क्लिंटन के लिए रेस को कठिन बना गया।












Click it and Unblock the Notifications