अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020: जो बाइडन होंगे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार, राष्ट्रपति ट्रंप को देंगे टक्कर
वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी ने औपचारिक तौर पर जो बाइडन को नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब बाइडन, 77 दिन बाद होने वाले चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने होंगे। बाइडन के राजनीतिक करियर में यह एक और मील का पत्थर है। वह इससे पहले दो बार राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की मंशा जता चुके थे। उन्होंने ट्वीट कर अपने नामांकन का 'जिंदगी के लिए सम्मान' करार दिया।

ओबामा कार्यकाल में रहे उप-राष्ट्रपति
77 साल के बाइडन साल 2008 से 2016 तक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति रहे हैं। बाइडन ने ट्विटर पर लिखा, 'यह मेरी जिंदगी के लिए सम्मान की बात है कि मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन स्वीकार करूं।' उनका नामांकन डेमोक्रेटिक नेशनल कनवेंशन (डीएनसी) के दूसरे दिन हुआ है जिसमें पार्टी के कई पूर्व राष्ट्रपति और नेताओं ने बाइडन की उम्मीदवारी का समर्थन किया। बाइडन ने लाइव वेबकास्ट में कहा, 'आप सभी का शुक्रिया, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी दुनिया से कम नहीं है और मैं आप सभी से गुरुवार को मिलूंगा।' डेमोक्रेट्स के मुताबिक बाइडन के पास अनुभव और ऊर्जा है और वह ट्रंप की तरफ से देश और बाहर पैदा की गई अव्यवस्था को ठीक कर सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व विदेश मंत्री जॉन कैरी और रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल उम्मीदवारी की समर्थन करने वालों में सबसे आगे थे। 95 साल के हो चुके पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने भी बाइडन के लिए कनवेंशन में शामिल हुए थे। पॉवेल, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में विदेश मंत्री रह चुके हैं। हालांकि बाइडन के पास न तो कोई इतिहास है और न ही जनता में उन्हें लेकर कोई उत्साह है।
-
US Iran Tension: होर्मुज और खार्ग नहीं, इन 3 इलाकों पर कब्जा करना है डोनाल्ड ट्रंप का असली प्लान -
Iran Vs America: अब अमेरिका की हार पक्की! NATO के साथी ने ट्रंप की पीठ में घोंपा छुरा, कहा- हम नहीं उलझेंगे -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications