US Election:'हम जीतेंगे', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

US Presidential Election 2024:अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए। साथ ही यह आश्वासन दिया कि नवंबर में उनके लोगों द्वारा संचालित अभियान की जीत होगी। हैरिस ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात पर जोर दिया कि नवंबर में उनके लोगों द्वारा संचालित अभियान की जीत होगी। उन्होंने आगे कहा कि वह हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

कमला हैरिस ने अपने पोस्ट में कहा क‍ि आज, मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा करते हुए फॉर्म पर हस्ताक्षर किए। मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और नवंबर में, हम जीतेंगे।

Kamala Harris

ओबामा ने कमला को क‍िया फोन, द‍िया समर्थन
5 नवंबर को होने वाले आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन के समर्थन के बाद, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में दिखाई देंगी। इससे पहले 26 जुलाई को, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में जो बाइडेन के दौड़ से बाहर होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया।

ओबामा ने कहा कि वह और पूर्व अमेरिकी प्रथम महिला मिशेल ओबामा नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में, बराक ओबामा ने कहा क‍ि इस सप्ताह की शुरुआत में, मिशेल और मैंने अपनी मित्र कमला हैरिस को फोन किया। हमने उनसे कहा कि हमें लगता है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति बनेंगी, और उन्हें हमारा पूरा समर्थन है। हमारे देश के लिए इस महत्वपूर्ण क्षण में, हम नवंबर में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप हमारे साथ जुड़ेंगे।

जॉर्ज क्लूनी ने भी क‍िया समर्थन
इससे पहले 24 जुलाई को, अभिनेता और प्रमुख डेमोक्रेटिक फंडरेज़र जॉर्ज क्लूनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया। इस सप्ताह की शुरुआत में ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कमला हैरिस को धन्यवाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+