अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 9 दिन बाकी, ट्रंप-कमला हैरिस में कांटे की टक्कर, आखिरी हफ्ते का गणित समझिए
US Presidential Election 2024: दुनिया में यह एक और उथल-पुथल भरा सप्ताह रहा। इजराइल ने ईरान में करीब 100 फाइटर जेट्स के साथ हमले किए हैं, ईरान ने फिर से इजराइल पर हमला करने की कसम खाई है, जिसने मिडिल ईस्ट में विनाशक संघर्ष का रास्ता खोल दिया है।
इस बीच, अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला चाकू की धार पर टिका हुआ है। हाल ही में सर्वेक्षणों में दोनों उम्मीदवारों के बीच स्विंग राज्यों में टाई दिखाया गया है, जो राष्ट्रपति पद की प्रतियोगिता के विजेता का फैसला करेगा।

इस हफ्ते ही ब्रिक्स ब्लॉक की बैठक हुई है, जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, जिसे अमेरिका के नेतृत्व में बने ग्लोबल ऑर्डर को चुनौती देने का एक मंच माना गया, लेकिन सभी की निगाहें 5 नवंबर पर टिकी हैं, कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा और फिर उस हिसाब से अलग अलग देश, अपनी जियो-पॉलिटिक्स तय करते हैं।
NYT/Siena के सर्वे से क्या पता चलता है?
NYT/Siena के सर्वे में कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पिछड़ता हुआ दिखाया गया है।
ये आंकड़े कमला हैरिस के चुनाव अभियान के लिए चिंताजनक हो सकते हैं, क्योंकि इसी संस्था की तरफ से किए गए पिछले सर्वेक्षण में कमला हैरिस को ट्रंप के खिलाफ 3 प्रतिशत ज्यादा अंक दिए गए थे। लेकिन, नए सर्वेक्षणों में संभावना जताई गई है, कि पॉपुलर वोटिंग, जो 5 नवंबर को होने जा रही है, उसमें डोनाल्ड ट्रंप जीतते हुए नजर आ रहे हैं।
अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो डेमोक्रेटिक पार्टी, पिछले चार चुनावों के बाद पहली बार लोकप्रिय वोट खो देगा। इस मामले में पार्टी का रिकॉर्ड शानदार रहा है, और डेमोक्रेट्स ने पिछले आठ चुनावों में से सात में लोकप्रिय वोट जीता है। हालांकि, अमेरिका में राष्ट्रपति कौन बनेगा, इसका फैसला इलेक्टोरेल कॉलेज से होता है और अगर कोई उम्मीदवार, पॉपुलर वोट में जीत भी जाता है और वो 270 इलेक्टर्स का समर्थन हासिल नहीं कर पाया, तो वो चुनाव हारा माना जाएगा।
राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के अभियान की शुरुआत में, कई लोगों ने अनुमान लगाया था, कमला हैरिस 5 नवंबर को होने वाले पॉपुलर वोट में डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले ज्यादा वोट बटोरेंगी, भले ही वो इलेक्टोरेल कॉलेज में ट्रंप से हार जाएं। लेकिन, न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वेक्षण ने सुझाव दिया है, कि 60 साल की डेमोक्रेटिक फायरब्रांड नेता कमला हैरिस, पॉपुलोर वोट भी हार सकती हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज पोल के अनुसार, दोनों उम्मीदवारों को पोल में 48-48 प्रतिशत लोकप्रिय वोट मिले। पिछले पोल में कमला हैरिस को ट्रंप के मुकाबकले 3 प्रतिशत ज्यादा पॉपुलोर वोट मिलने की संभावना जताई गई। पिछले सर्वे में कमला हैरिस सो 49 प्रतिशथ और कमला हैरिस को 46 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना जताई गई थी।
पोल ऑफ पोल्स क्या कहते हैं?
इस बीच, फाइव थर्टी एइट पोल ट्रैकर, जो कई राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत की गणना करता है, उसमें दिखाया गया है, कि कमला हैरिस 48 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ आगे बढ़ रही हैं, जबकि ट्रंप 46.6 प्रतिशत पर हैं। लेकिन उनकी 1.4 प्रतिशत की बढ़त इस सप्ताह की शुरुआत में 1.8 प्रतिशत से कम है।
जबकि राष्ट्रीय सर्वेक्षण मतदाता की भावनाओं के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान करते हैं, लेकिन अंतिम विजेता का फैसला इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाएगा, जो अलग-अलग राज्यों में परिणामों पर निर्भर करता है।
स्विंग स्टेट्स में कितना कड़ा मुकाबला?
सात प्रमुख स्विंग राज्य जो हार-जीत का फैसला करते हैं, वे हैं एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन। इन राज्यों में कुल मिलाकर 93, यानि एक तिहाई इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज हासिल करना आवश्यक होता है।
फाइव थर्टीएट के नवीनतम पोल औसत के अनुसार, ट्रंप को उत्तरी कैरोलिना में 1 प्रतिशत और एरिजोना और जॉर्जिया में 2 प्रतिशत बढ़त हासिल है। वहीं, मिशिगन, नेवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में कमला हैरिस और ट्रंप के बीच आधे प्रतिशत से भी कम का अंतर है, जिनमें से ट्रंप पेंसिल्वेनिया और नेवादा में मामूली रूप से आगे हैं, और कमला हैरिस मिशिगन और विस्कॉन्सिन में बहुत कम बढ़त के साथ आगे हैं।
यानि, सात में से 5 स्विंग स्टेट में डोनाल्ड ट्रंप बहुत कम बढ़त से हासिल हैं। लेकिन, ये फासला, चुनाव सर्वेक्षण परिणाम त्रुटि के मार्जिन के भीतर हैं, लिहाजा मतदान का परिणाम किसी भी तरफ जा सकता है।
कमला हैरिस शुक्रवार को क्या कर रही थीं?
कमला हैरिस ने टेक्सास के ह्यूस्टन में संगीतकार बेयोंसे नोल्स, केली रॉलैंड और विली नेल्सन के साथ प्रचार किया है। वो अपने चुनावी अभियान में हॉलीवुड एक्टर्स और रैपर्स को शामिल कर रही हैं। इस दौरान, कमला हैरिस ने गर्भपात के अधिकारों के लिए अपने समर्थन को जोरदार तरीके से उठाया है। उनकी कोशिश, महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करना है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप गर्भपात विरोधी हैं।
टेक्सास ने 1976 के बाद से किसी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति का समर्थन नहीं किया है, और यहां पर डोनाल्ड ट्रंप को भारी बढ़त हासिल है। माना जा रहा है, कि टेक्सास में डोनाल्ड ट्रंप का, 40 इलेक्टोरल कॉलेज वोट जीतना लगभग तय है।
लेकिन डेमोक्रेट्स को लगता है, कि कमला हैरिस के लिए 5 नवंबर के चुनाव से पहले अंतिम दिनों में गर्भपात के अधिकारों के बारे में बात करने के लिए एक शक्तिशाली माहौल बनाएगा। रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट के नेतृत्व में राज्य ने देश के कुछ सबसे सख्त गर्भपात विरोधी नियमों को अपनाया है।
कमला हैरिस के समर्थन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी जोरदार और आक्रामक प्रचार कर रहे हैं। लेकिन, जो बाइडेन को चुनावी प्रचार से दूर रखा गया है।
डोनाल्ड ट्रंप के तुरूप के इक्का कौन?
डोनाल्ड ट्रंप, शुक्रवार को टेक्सास में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उन्होंने ऑस्टिन में रुककर "द जो रोगन एक्सपीरियंस" का एक एपिसोड रिकॉर्ड किया। रोगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय पॉडकास्टर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं, जिनमें से ज्यादातर पुरुष हैं। रोगन के पॉडकास्ट के अकेले YouTube पर 17.5 मिलियन और Spotify पर 14 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। मीडिया मॉनिटर्स के अनुसार, उनके श्रोताओं की औसत आयु 24 वर्ष है।
रोगन के साथ अपने इंटरव्यू में, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से सुझाव दिया, कि वे इनकम टैक्स को खत्म करने और खोए हुए राजस्व को टैरिफ के साथ बदलने के पक्ष में हैं।
इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप मिशिगन के ट्रैवर्स सिटी में एक रैली में गए, जहां उन्होंने राज्य की बड़ी अरब अमेरिकी आबादी को अपने पक्ष में करने की कोशिश की, जो इजराइल-हमास युद्ध की वजह से बाइडेन प्रशासन से नाराज है। ये अरब अमेरिकी वोटर्स डोनाल्ड ट्रंप के लिए तुरूप का इक्का हो सकते हैं।
सोमवार को जारी अरब न्यूज़/यूगॉव पोल के अनुसार, अरब अमेरिकियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस से आगे निकल गये हैं। ट्रंप को अरब-अमेरिकियों का 45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कमला हैरिस 43 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती हैं। मिशिगन में अरब और मुस्लिम आबादी ज्यादा है और यहां ट्रंप को समर्थन मिलने का मतलब ये होता है, कि उनके लिए व्हाइट हाउस का रास्ता खुल सकता है।
इसके अलावा, मुस्लिम वोटर्स के सामने डोनाल्ड ट्रंप ने सांसद लिज़ चेनी का मुद्दा उठाया, जो कमला हैरिस के साथ मंच पर नजर आई हैं। लिज़ चेनी, पूर्व अमेरिकी उप-राष्ट्रपति डिक चेनी की बेटी हैं। डिक चेनी वो शख्स हैं, जिन्होंने अमेरिका के इराक पर किए गये हमले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और ट्रंप ने इस मुद्दे को भुनाने की जोरदार तरीके से कोशिश की।
ट्रंप ने मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, कि "मुसलमान भला कमला हैरिस का समर्थन क्यों करेंगे, जब वह मुस्लिमों से नफरत करने वाली लिज चेनी को गले लगाती हैं?"
कुल मिलाकर देखा जाए, तो कमला हैरिस के मुकाबले ट्रंप का पलड़ा थोड़ा झुका हुआ लग रहा है, लेकिन ये नहीं कहा जा सकता, कि ट्रंप जीत रहे हैं। बल्कि ये कहना सही रहेगा, कि आखिर वोट की गिनती तक, जीत-हार का फैसला नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications