अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव 2020: ओबामा के जूनियर बाइडेन को राष्‍ट्रपति बनते देखना चाहते हैं 72 प्रतिशत NRI!

वॉशिंगटन। आज से करीब 20 दिन बाद अमेरिका में नए राष्‍ट्रपति के लिए चुनाव होगा। हर बार की तरह इस बार भी अमेरिका में बसे भारतीय अपने मताधिकार के प्रयोग से बड़ा अंतर डालने वाले हैं। बुधवार को आए एक सर्वे की मानें तो भारतीयों का झुकाव इस बार रिपलिब्‍कन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ नहीं बल्कि डेमोक्रेट पार्टी के जो बाइडेन की तरफ है। यह सर्वे अगर सही साबित हुआ तो फिर ट्रंप एंड टीम को बड़ा झटका लग सकता है। सर्वे के मुताबिक इस बार 72 प्रतिशत भारतीय ऐसे हैं जो चुनावों में बाइडेन के समर्थन में हैं।

biden-modi.jpg

Recommended Video

    US Election 2020: Trump बोले- अगर Biden जीते तो America का मालिक बन जाएगा China | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय समुदाय सबसे बड़ा

    रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन 3 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए भारतीयों को लुभाने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों की तरफ से अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अमेरिका में बसे भारतीय किस तरह से वोट डालेंगे, इसका बड़ा असर नतीजों पर पड़ेगा। भारतीय अप्रवासी, अमेरिका में दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है। इस समुदाय के रजिस्‍टर्ड वोटर्स की संख्‍या एक प्रतिशत से भी कम है। लेकिन इसके बाद भी सबकी नजरें हर चुनावों में इस समुदाय पर टिकी रहती हैं। भारतीय मानते हैं कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की अगुवाई में अमेरिका गलत दिशा में जा रहा है। ऐसे में अब वह बाइडेन के लिए वोट करने का मन बना रहे हैं। बाइडेन ने जब कमला हैरिस के तौर पर अपने जूनियर यानी उप-राष्‍ट्रपति के नाम का ऐलान किया, तब से ही भारतीय समुदाय सुर्खियों में आ गया था। हैरिस एक भारतीय अप्रवासी महिला की बेटी हैं। वह पहली ऐसी अश्‍वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं जिन्‍हें किसी बड़ी पार्टी ने उप-राष्‍ट्रपति की रेस के लिए चुना है।

    ट्रंप कर रहे भारतीयों को रिझाने की कोशिश

    कार्नेंगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस, जॉन हॉपकिंस-SAIS और पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी की तरफ से 936 भारतीयों पर सर्वे कराया गया है। इस सर्वे के नतीजों के मुताबिक 72 प्रतिशत भारतीय मतदाता जो वोटिंग के लिए अधिकृत हैं, उन्‍होंने राष्‍ट्रपति पद के लिए बाइडेन पर भरोसा जताया है। 22 प्रतिशत भारतीयों ने ट्रंप को चुना है। बाकी भारतीयों ने या तो किसी और उम्‍मीदवार को चुना या फिर वोटिंग न करने की इच्‍छा जताई। इस सर्वे को एक सितंबर से 20 सितंबर के बीच कराया गया है। अमेरिका में भारतीय समुदाय परंपरा के तौर पर हमेशा डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक रहा है। लेकिन ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्‍यक्तिगत रिश्‍तों की वजह से माना जा रहा है कि सर्वे के नतीजे बदल भी सकते हैं। ट्रंप ने सितंबर 2019 में पीएम मोदी के साथ ह्यूस्‍टन 'हाऊडी मोदी' नाम से एक रैली का आयोजन किया था। इसके बाद इस वर्ष फरवरी में गुजरात के अहमदाबाद में पीएम मोदी ने 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया था। 'हाऊडी मोदी' रैली में 50,000 भारतीय तो 'नमस्‍ते ट्रंप' में 110,000 भारतीय शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+