US Presidential Election 2020: बाइडेन ने किया 30 दिन के अंदर 1 करोड़ लोगों को नागरिकता देने का वादा

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन धीरे-धीरे अमेरिका के राष्‍ट्रपति के रेस में अपनी पकड़ को मजबूत करते जा रहे हैं। अब उन्‍हें वादा किया है कि अगर वह तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में जीतकर व्‍हाइट हाउस पहुंचते हैं तो फिर 11 मिलियन गैर-कानूनी अप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता दी जाएगी। बाइडेन ने अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना बताया है। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था का फिर से निर्माण करना और दुनिया भर में अमेरिकी नेतृत्‍व को फिर से बहाल करना भी उनकी प्राथमिकताओं का हिस्‍सा होगा।

Joe-Biden-150

चार सालों में अमेरिका को बदल देंगे बाइडेन

बुधवार को एक वर्चुअल फंड रेजर इवेंट में बाइडेन ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। उन्‍होंने कहा कि बॉर्डर पर जो कुछ भी हो रहा है, उससे संभालने की जरूरत है। बाइडेन ने कहा, 'हम अप्रवासी संकट से निबटेंगे जिसका सामना हम अभी कर रहे हैं। मैं प्रतिनिधि सभा और सीनेट में एक अप्रवासन बिल भेजूंगा जिसके बाद 11 मिलियन लोगों को नागरिकता मिल सकेगी।' कैंपेन के मुताबिक फंड इकट्ठा करने से जुड़े कार्यक्रम में 37 लोग शामिल हुए थे और इसे जेन हार्टली ने होस्‍ट किया था। कार्यक्रम में भारतीय अमेरिकी देव पारिख भी शामिल थे। बाइडेन से जब पूछा गया कि ऑफिस में पहले 30 दिन वह क्‍या घरेलू और विदेशी नीति के स्‍तर पर क्‍या करने वाले हैं? इस पर बाइडेन ने जवाब दिया, 'बहुत सी चीजें हैं जो अब और 21 जनवरी के बीच में गलत हो सकती हैं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं लेकिन अगले चार सालों में यह देश ऐसा नहीं होगा जैसा कि आज है।' डेमोक्रेट जो बाइडेन धीरे-धीरे अमेरिकी राष्‍ट्रपति की रेस में मजबूत होते जा रहे हैं। फंड कलेक्‍शन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+