अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को बताया 'टैरिफ़ किंग'
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत को "टैरिफ़ किंग" बताते हुए कहा है कि भारत 'उन्हें खुश करने' के लिए व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करना चाहता है.
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वाइट हाउस में कहा कि भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत जल्दी से जल्दी शुरू हो. ट्रंप ने कहा कि वो भी चाहते हैं कि भारत 'तुरंत' अमरीका से बातचीत करे.
ट्रंप प्रशासन भारत और अमरीका के बीच व्यापार की खाई को कम करने के लिए भारत पर लगातार दबाव बनाता रहा है कि वो अमरीका से ज़्यादा सामान आयात करे.
ट्रंप के बयान पर अभी भारत की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ऐतिहासिक समझौता
अमरीकी राष्ट्रपति ने कनाडा और मेक्सिको के साथ हुए व्यापारिक समझौते को अमरीकी फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 'नया सवेरा' बताया है.
उन्होंने कहा कि इस समझौते के जरिए अमरीका में हज़ारों नौकरियां वापस आएंगी.
साल 1994 में हुए नाफ्टा की जगह लेने वाले अमरीका-मेक्सिको-कनाडा समझौते को ट्रंप ने 'ऐतिहासिक' बताया.
नए समझौते, जिसे ट्रंप 'यूएस एमसीए' कह रहे हैं, को उन्होंने 'अभी तक का सबसे अहम व्यापारिक समझौता' बताया.
क्या ट्रंप ने भारत और चीन की अहमियत बढ़ा दी?
अमरीका का स्टील पर ट्रंप कार्ड, क्या होगा भारत का
अभी चीन से बातचीत नहीं
चीन से व्यापारिक समझौते को लेकर बातचीत के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा कि अभी ऐसा करना बहुत जल्दीबाजी होगा.
उन्होंने कहा, "चीन बातचीत के लिए बहुत बेचैन है... हम अभी बातचीत नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो अभी तैयार नहीं हैं."
ट्रंप प्रशासन ने इस साल चीन पर तीन दौर में टैरिफ़ (आयात शुल्क) लगाया है.
चीन बनाम अमरीकाः व्यापार युद्ध में किसकी होगी जीत?
अमरीका ने चीनी आयात पर लगाया 200 अरब डॉलर का शुल्क
अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की पांच बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications