Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फिर हुई किरकिरी, Twitter ने रीट्वीट वीडियो हटाया

नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की एकबार फिर से सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने किरकिरी कर दी है। ट्विटर ने उस वीडियो को ही डिलीट कर दिया है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने रीट्वीट किया था। दरअसल, ट्विटर से उस वीडियो की कॉपीराइट को लेकर शिकायत कर दी गई थी, जिसके चलते ट्विटर ने उस वीडियो को ही हटा लेने में भलाई समझी है। इस वीडियो में लिंकिन पार्क ग्रुप की म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया था।

US President Trumps gritty, Twitter deleted retweet video

ट्विटर ने शनिवार को उस वीडियो को ही ट्विटर से हटा लिया है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने रीट्वीट किया था। अब उस वीडियो की जगह पर ट्विटर ने नोटिफिकेशन लगाया है कि, 'कॉपीराइट ओनर की रिपोर्ट के जवाब में यह मीडिया हटाई जा रही है।' इस वीडियो को अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया डायरेक्टर डैन स्कैविनो के हैंडल से रीट्वीट किया था। लेकिन, इसके बाद मशीन शॉप इंटरटेंमेंट नाम की कंपनी की ओर से ट्विटर को इस वीडियो के इस्तेमाल के लिए डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट के तहत नोटिस थमा दिया गया। जानकारी के मुताबिक मशीन शॉप रॉक बैंड लिंकिन पार्क की स्वामित्व वाली मैनेजमेंट कंपनी है। बाद में ट्विटर के प्रतनिधि ने ईमेल के जरिए बयान जारी किया कि, 'हम हमारे पास कॉपीराइट ओनर या उनके आधिकारिक प्रतिनिधित्व के द्वारा पहुंची उचित कॉपीराइट शिकायतों पर कार्रवाई करते हैं।'

Recommended Video

    PM Narendra Modi की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter Followers की संख्या 6 करोड़ हुई | वनइंडिया हिंदी

    बाद में बैंड ने कहा कि उन्होंने ट्रंप का समर्थन नहीं किया है। इस मसले पर फिलहाल व्हाइट हाउस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट्स पर पिछले मई से ही सख्त रवैया अपना रखा है। सोशल मीडिया कंपनी ने कभी कॉपीराइट शिकायतों और कभी हिंसक धमकियों के आरोपों में उनके ट्वीट हटाए हैं। 30 जून को ट्विटर ने उनकी ओर से ट्वीट गई एक तस्वीर हटा दी थी, जिसमें खुद ट्रंप की भी तस्वीर लगी हुई थी। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने शिकायत की थी कि वो तस्वीर उसके फोटोग्राफर ने ली है।

    मई के आखिर में ट्वीटर ने राष्ट्रपति ट्रंप के एक ट्वीट को चेतावनी देने लायक माना था। क्योंकि, कंपनी के मुताबिक ट्रंप के उस ट्वीट में हिंसा का महिमामंडन न करने के नियम को तोड़ा गया था। जब उन्होंने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर मिनियापोलिस के अधिकारियों की तरफदारी की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+