US President Lavish Life: अमेरिकी राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है? सुविधाएं जानकर उड़ जाएंगे होश
US President Lavish Life: दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स को मिलने वाली तनख्वाह और सुविधाएं भी उतनी ही खास होती हैं, जितना की वह शख्स। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति की, जिनका जीवन न सिर्फ चुनौतीपूर्ण फैसलों से भरा होता है, बल्कि शाही रहन-सहन से भी चमचमा रहा होता है। सालाना करोड़ों की सैलरी, टैक्स-फ्री भत्ते, शानदार व्हाइट हाउस में रहना, प्राइवेट जेट 'एयर फोर्स वन' की सुविधा, और 24x7 सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा। यह सब उनके रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी उन्हें पेंशन और कई VIP सुविधाएं मिलती रहती हैं। क्या है तनख्वा,भत्ता और शाही सुविधाएं?
हैरान कर देगी अमेरिकी राष्ट्रपति की कमाई
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति प्रति वर्ष 400,000 डॉलर कमाते हैं, उनकी यह सैलरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए आश्चर्य की बात नहीं है। यह राशि 2001 से अब तक बदली नहीं गयी है। हालांकि, आम अमेरिकी नागरिक की सैलरी की तुलना में बहुत ज्यादा लगता है, राष्ट्रपति को कुल वार्षिक सरकारी पैकेज में लगभग 569,000 डॉलर मिलता है।

राष्ट्रपति को मिलने वाले खास भत्ते
अमेरिका के राष्ट्रपति को मूल वेतन के अलावा कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं। इनमें व्यक्तिगत और आधिकारिक व्यवसाय के लिए हर साल 50 000 डॉलर का नॉन टेक्सेबले एक्सपेंस अलाउंस, राष्ट्रपति और उनके कर्मचारियों के यात्रा के लिए हर साल 100,000 डॉलर का यात्रा खाता, मेहमानों को डिनर और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए प्रति वर्ष 19 000 डॉलर का मनोरंजन बजट भी शामिल होता है। इसके अलावा, पद ग्रहण करने के बाद व्हाइट हाउस को फिर से सजाने की आवश्यकता होने पर 100,000 डॉलर का पुनर्सज्जा भत्ता भी मिलता है। ये सभी लाभ यह तय करते है कि राष्ट्रपति को उनके कामों में अच्छी तरह से सहायता मिल सके।
पूरे परिवार को इस कैटेगरी में सुरक्षा
राष्ट्रपति और उनका परिवार व्हाइट हाउस में रहते हैं, जहां उनके आवास, भोजन और रख-रखाव का पूरा खर्च किया जाता है। इस प्रकार वाइट हाउस होने के साथ साथ एक ऑफिस की भूमिका भी निभाता है। यहां राष्ट्रपति को एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिलता है। इसके अलावा, राष्ट्रपति को अपने और अपने परिवार दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24x7 सुरक्षा भी मिलती है। इस तरह की व्यवस्था राष्ट्रपति को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा या पारिवारिक सुरक्षा पर ध्यान न दिए बिना उनके कामों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक होता है।
राष्ट्रपति न होने पर भी फायदा
जब एक बार जब कोई राष्ट्रपति अपना पद छोड़ देता है, तो उसे आज के हिसाब से निर्धारित 200,000 डॉलर से भी अधिक वार्षिक पेंशन मिलती है, जिसे मुद्रास्फीति होने पर सालाना तय किया जाता है। उसे कार्यालय स्थान और यात्रा निधि भी दी जाती है और आजीवन सीक्रेट सर्विस सेक्युरिटी भी प्रदान की जाती है। कई पूर्व राष्ट्रपति अपने राष्ट्रपति पद से बाहर रहने के दौरान किताब लिख कर, भाषण देने और मीडिया सौदों पर हस्ताक्षर करके काफी लाभ कमाते रहते हैं।
कौन-सा डिपार्टमेंट देता है POTUS को सैलरी?
अमेरिकी राष्ट्रपति जितनी चकाचौंध भरी ज़िन्दगी जीते हैं क्या उन्हें देख कर लगता है की उनको भी सलारी मिलती है? अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और अन्य लाभों का भुगतान संघीय सरकार के बजट से किया जाता है, जो संसद द्वारा तय किया जाता है। यह पूरा खर्च अमेरिकी करदाताओं के पैसे से उठाया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति सार्वजनिक सेवक हैं और इसलिए, करदाता उन्हें उनके काम के लिए भुगतान करते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताइए।












Click it and Unblock the Notifications