दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का चौंकाने वाला बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान काफी अहम इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान एक बार फिर से अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है।
Joe Biden Pakistan most dangwrous nation: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश करार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, परमाणु बम रखने वाला पाकिस्तान इस दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। दुनियाभर में परमाणु कार्यक्रम पर बोलते हुए जो बाइडेन ने ये बड़ा बयान दिया है और अभी तक बाइडेन के इस बयान पर पाकिस्तान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Recommended Video

बाइडेन का पाकिस्तान पर बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैम्पेन कमिटी रिसेप्शन में बोलते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि, शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है। जिसके पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार है।" दुनिया पर परमाणु खतरों को लेकर बोलते हुए बाइडेन ने कहा कि, हमारे पास कई तरह की चुनितिया हैं, कि हम इन्हें कैसे हैंडल करें? हम उसे कैसे हैंडल करें, जो अभी रूस कर रहा है? और मेरा मानना है कि, दुनिया का सबसे खतरनाक देश पाकिस्तान है, जिसके पास बगैर सामंजस्य परमाणु हथियार हैं। बाइडेन ने कहा कि, अभी बहुत कुछ दुनिया में चल रहा है, लेकिन हमारे सामने एक बड़ी संभावना भी है, कि हम 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर में बहुत कुछ बदलाव भी ला सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान काफी अहम इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान एक बार फिर से अमेरिका के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका ने पिछले महीने पाकिस्तान को 450 मिलियन डॉलर की राशि एफ-16 फाइटर जेट्स की मरम्मत के लिए दिए हैं। वहीं, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बाइडेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की है, लेकिन बाइडेन के इस 'खतरनाक' बयान पर पाकिस्तान का तिलमिलाना तय माना जा रहा है।
पाकिस्तान में असुरक्षित परमाणु बम
पाकिस्तान में परमाणु बम की सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल उठाए जाते रहे हैं और चूंकी कट्टरपंथी जमातें अकसर पाकिस्तान की सरकारों पर हावी हो जाती हैं, लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने हमेशा से ये मांग की है, कि पाकिस्तान के परमाणु बमों को जब्त कर लिया जाए। पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से पाकिस्तान और भी ज्यादा असुरक्षित हो गया है। आपको बता दें कि, इस वक्त दुनिया में सिर्फ 9 ही ऐसे देश हैं, जिसके पास परमाणु हथियार हैं और ये देश अमेरिका, रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन हैं। वहीं, पिछले दिनों स्टॉकहोम इंटरनेशिनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में कहा था, कि पाकिस्तान के पास करीब 100 से 120 परमाणु हथियार हैं और पाकिस्तान अपने इन परमाणु बमों को फाइटर जेट्स और मिसाइलों के जरिए दाग सकता है। जबकि, भारत को लेकर दावा किया गया, कि भारत के पास करीब 90 से 100 के बीच परमाणु हथियार हैं। हालांकि, फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट का दावा है कि, पाकिस्तान के पास करीब 165 परमाणु बम हैं।












Click it and Unblock the Notifications