ईद पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, दुनियाभर में मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना, दी मुबारकबाद

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, ‘हम दुनिया के पूरे इतिहास में एकमात्र राष्ट्र हैं जो किसी धर्म, नस्ल, जातीयता, भूगोल के आधार पर नहीं, बल्कि एक विचार के आधार पर संगठित हुए हैं।

वॉशिंगटन, मई 03: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईद के मौके पर कहा है कि, पूरी दुनिया में मुस्लिमों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को मुस्लिमों को लेकर ये अहम बयान दिया है और कहा है कि, दुनियाभर के मुसलमान अभी भी समाड में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जहां भी वो रहते हैं।

Recommended Video

    Joe Biden on Muslims: US President ने Eid पर क्यों कहा मुस्लिम बन रहे हैं निशाना? | वनइंडिया हिंदी
    जो बाइडेन ने क्या कहा?

    जो बाइडेन ने क्या कहा?

    अमेरिकी के राष्ट्रपति ने कहा कि, मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अभी भी उस समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं जिसमें वे रहते हैं। ईद अल-फितर मनाने के लिए व्हाइट हाउस के एक स्वागत समारोह में जो बाइडेन ने कहा कि, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में सेवा करने वाले पहले मुस्लिम अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि, ‘यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज, दुनिया भर में, हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमानों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है। किसी को भी, किसी को भी उनके धार्मिक विश्वासों के लिए उत्पीड़ित या उत्पीड़न के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए'। राष्ट्रपति जो बाइडेन के इस बयान का तालियां बजाकर स्वागत किया गया है।

    व्हाइट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन

    व्हाइट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन

    ईद के मौके पर व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी गायक और संगीतकार अरोज आफताब, अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन और मस्जिद मुहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम. शरीफ के साथ इस कार्यक्रम में वक्ताओं में से एक थे, जिन्हें वाशिंगटन डीसी में 'द नेशन्स मस्जिद' के रूप में जाना जाता है। बाइडेन ने कहा कि, ‘आज, हम उन सभी को भी याद करते हैं जो इस पवित्र दिन को मनाने में सक्षम नहीं हैं, जिनमें उइगर और रोहिंग्या और वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी का सामना कर रहे हैं'। उन्होंने कहा कि, ‘...और उस दुनिया के प्रति आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसे हम देखना चाहते हैं, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिसने यमन में लोगों को रमजान का सम्मान करने और छह साल में पहली बार शांति से ईद मनाने की अनुमति दी है'।

    मुस्लिमों के लिए काफी काम किया जाना बाकी

    मुस्लिमों के लिए काफी काम किया जाना बाकी

    व्हाइट हाउस में कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, ‘लेकिन साथ ही, हमें यह स्वीकार करना होगा कि विदेशों में... और यहां घर में भी, बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें निशाना बनाकर हिंसा और इस्लामोफोबिया मौजूद है'। बाइडेन ने कहा, मुस्लिम अमेरिकियों के लिए अमेरिका को अधिक न्यायसंगत, अधिक समावेशी बनाना सरकार के स्थायी कार्य का एक अनिवार्य हिस्सा है।

    ‘मुस्लिमों के बारे में सोचना जरूरी’

    ‘मुस्लिमों के बारे में सोचना जरूरी’

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, ‘हम दुनिया के पूरे इतिहास में एकमात्र राष्ट्र हैं जो किसी धर्म, नस्ल, जातीयता, भूगोल के आधार पर नहीं, बल्कि एक विचार के आधार पर संगठित हुए हैं। लिहाजा, उसके बारे में हमें सोचना चाहिए, कि हम एक विचार हैं'। वहीं, जो बाइडेन ने एक ट्वीट में कहा कि, ‘जिल और मुझे आज रात व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के स्वागत समारोह की मेजबानी करने के लिए सम्मानित किया गया, और हम दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं। ईद मुबारक!" इस बीच, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+