State of the union address 2023: कोई भी देश टक्कर में नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर US की इकोनॉमी: बाइडेन

द स्टेट ऑफ द यूनियन एक वार्षिक संदेश है जो अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिया जाता है। यह आमतौर पर प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में आयोजित किया जाता है।

State of the union address

Image: ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अमेरिकी संसद में द स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन-रूस विवाद, नाटो, रोजगार, कोविड-19, अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, नस्लीय पोलिसिंग आदि मुद्दों पर देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने नाटो को एकजुट किया और रूस के खिलाफ एक वैश्विक गठबंधन बनाया। आपको बता दें कि द स्टेट ऑफ द यूनियन एक वार्षिक संदेश है जो अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिया जाता है। यह आमतौर पर प्रत्येक कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में आयोजित किया जाता है और देश के भीतर सामाजिक, आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक स्थिति पर काफी हद तक केंद्रित होता है।

पुतिन की आक्रमकता के खिलाफ हुए खड़े

पुतिन की आक्रमकता के खिलाफ हुए खड़े

अपने संबोधन में बाइडेन ने कहा कि अमेरिका, पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ खड़ा है। उन्होंने यूक्रेन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने रूस का सामना करने के लिए जो हिम्मत दिखाई है वो असाधारण है। उन्होंने कहा कि "एक साथ मिलकर, हमने वह किया जो अमेरिका हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में करता है। हमने नेतृत्व किया। हमने नाटो को एकजुट किया और एक वैश्विक गठबंधन बनाया। हम पुतिन की आक्रामकता के खिलाफ खड़े हुए। हम यूक्रेनी लोगों के साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा कि आज रात, संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत एक बार फिर हमारे साथ हैं। वह न केवल अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं, बल्कि अपने लोगों के साहस का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।"

रिकॉर्ड रोजगारों का सृजन हुआ

रिकॉर्ड रोजगारों का सृजन हुआ

इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन के वित्तीय प्रबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के बस एक कार्यकाल में पूरे राष्ट्रीय ऋण का लगभग 25% हिस्सा लिया गया। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वह रिपल्किन के साथ लड़ाई लड़के के बजाय मिलकर काम करना चाहते हैं। अपने इस संबोधन में जो बाइडेन ने रोजगार को लेकर बातें की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में करीब करीब 1.2 करोड़ नए रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिछले 2 बरस के कार्यकाल में 12 मिलियन रोजगार सृजित हुए हैं जो कि बीते किसी भी राष्ट्रपति द्वारा चार वर्षों में पैदा किए गए रोजगारों की तुलना में अधिक हैं। उन्होंने कहा, "हम एकमात्र देश हैं जो हर संकट से मजबूत होकर उभरे हैं। दो साल पहले देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ रही थी लेकिन आज दो वर्षों में रिकॉर्ड नौकरियां सृजित की गई हैं।"

कोरोना से उबर चुका है अमेरिका

कोरोना से उबर चुका है अमेरिका

इसके साथ ही जो बाइडेन ने कोरोना को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, 'कोविड अब हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता।' अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि महामारी से अमेरिका और मजबूत होकर उभरा है। उन्होंने कहा कि "दो साल पहले, कोविड ने हमारे व्यवसायों को बंद कर दिया था, हमारे स्कूलों को बंद कर दिया था, और हमें बहुत कुछ छीन लिया लिया था। लेकिन अब हालात सामान्य हैं और आज, कोविड अब हमारे जीवन को नियंत्रित नहीं करता है।"

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने की कही बात

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने की कही बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूएस कैपिटल में 6 जनवरी के विद्रोह की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका इससे उबर रहा है। उन्होंने कहा कि, पिछले 2 वर्षों में कठिनाइयों के बावजूद लोकतंत्र अटूट बना हुआ है। दो साल पहले, देश गृह युद्ध जैसे अपने सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा था। लेकिन अब भी हमारा लोकतंत्र अखंड और मजहूत बना हुआ है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी हम बुनियादी ढांचे में नंबर 1 हुआ करता था, लेकिन आज वह 13वें नंबर पर आ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था को बनाए रखने के लिए दुनिया के सबसे अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+