नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन आज लाइव कार्यक्रम के दौरान लेंगे कोरोना वैक्सीन का डोज
वॉशिंगटन। Joe Biden to receive coronavirus vaccine on live TV: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को सोमवार शाम कोरोना वैक्सीन (coronavirus vaccine) दी जाएगी। लोगों में टीके प्रति विश्वास पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दौरान उन्हें कोरोना वायरस की वैक्सीन का पहला डोज दिया जाएगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन को मॉडर्ना वैक्सीन के डोज दिए जाएंगे। वह कोरोना वायरस के हाई रिस्क कैटेगरी में हैं, क्योंकि उनकी उम्र 78 साल है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ड बुश और बिल क्लिंटन भी लाइव टीवी प्रसारण के दौरान वैक्सीन के डोज लेंगे।

जो बाइडेन ने अपने फैसले के बारे में कहा, वह वैक्सीन इतनी जल्दी नहीं लगवाना चाहते, लेकिन हम अमेरिकी लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि यह सुरक्षित है। उनके होने वाले प्रेस सचिव ने कहा कि बिडेन और उनकी पत्नी, जिल उस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को धन्यवाद देंगे, जहां वे कोरोना वैक्सीन का शॉट्स लेंगे। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि, जो बाइडेन और जिल एक साथ वैक्सीन के डोज नहीं लेना चाहते हैं। शायद इसकी वजह यह है कि अगर वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट जैसे सिरदर्द या बुखार होता है तो दोनों को एक ही दिन न हो।
गत शुक्रवार को उपराष्ट्रपति माइक पेंस, प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेट में बहुमत दल के नेता मिक मैककोनल को कोरोना का टीका लगाया गया था। नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति द्वारा अगले सप्ताह कोरोना का टीका लिए जाने की उम्मीद है। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वे तब तक टीका नहीं लगवाएंगे जब तक कि व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम उन्हें इसके बार में सलाह नहीं देती है। राष्ट्रपति ट्रंप इसी साल अक्टूबर में वायरस से संक्रमित हुए थे।
फिलहाल अमेरिका में फाइजर की वैक्सीन फ्रंटलाइन पर तैनात कर्मचारियों और राजनेताओं को दी जा रही है। हालांकि अब मॉडर्ना की वैक्सीन भी प्रांतों में पहुंचना शुरू हो गई है। डॉक्टरों, नर्सों, अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स और अमेरिकी अधिकारियों का टीकाकरण पहले हो रहा है। ज्ञात हो कि अमेरिका कोरोना से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।












Click it and Unblock the Notifications