अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा अगर फ्लोरिडा जैसी घटनाएं रोकनी हैं तो फिर टीचर्स को भी देने होंगे हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सलाह दी है कि देश में सभी टीचर्स को भी बंदूकों से लैस कर देना चाहिए ताकि वह फ्लोरिडा जैसी फायरिंग की घटना का सामना कर सकें या उसे रोक सकें। फ्लोरिडा में हुई घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी।
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में बढ़ रहे गन वॉयलेंस को रोकने की एक ऐसी सलाह दी है जिस पर उनके आलोचकों को एक बार फिर से उन पर निशाना साधने का मौका मिल सकता है। ट्रंप बुधवार को व्हाइट हाउस में फ्लोरिडा के मरजॉरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल में हुई फायरिंग की घटना में बचे लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान ट्रंप ने सलाह दी कि देश में सभी टीचर्स को भी बंदूकों से लैस कर देना चाहिए ताकि वह फ्लोरिडा जैसी फायरिंग की घटना का सामना कर सकें या उसे रोक सकें। आपको बता दें कि फ्लोरिडा में हुई घटना में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

स्कूल के 20 प्रतिशत टीचर्स सीखें बंदूक चलाना
ट्रंप ने इस दौरान वादा किया कि वह गन ओनर्स के बैकग्राउंड को लेकर सख्त चेकिंग अनिर्वाय करेंगे। बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने उन अभिभावकों और बच्चों से बात की और उनसे जाना कि कैसे गोलीबारी के बीच में उन्होंने अपनी जान बचाई और आज जिंदा हैं। ट्रंप ने कहा एक पागल के लिए गन फ्री जोन का मतलब है कि आओ और हमला करो। अगर किसी टीचर के पास हथियार होते तो शायद हमलावर को जवाब दिया जा सकता था और सबकुछ जल्दी से खत्म हो सकता था। ट्रंप ने सलाह दी कि स्कूल के 20 प्रतिशत टीचर्स को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। ट्रंप के मुताबिक यह सिर्फ तभी हो पाएगा जब लोगों को पता होगा कि उन्हें बंदूक कैसे चलानी है।
जरूरी है बैकग्राउंड चेक
किसी को बंदूक रखने की इजाजत देने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की बेहतर ढंग से जांच करना जरूरी बनाने के प्रयासों का अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'समर्थन' किया है। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। ट्रंप ने रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निग से द्विदलीय विधेयक पर बात की है। इस विधेयक में किसी को भी बंदूक खरीदने की इजाजत देने से पहले की जाने वाली जांच प्रक्रिया को सुधारने का प्रस्ताव रखा गया है। फ्लोरिडा में पिछले बुधवार को स्कूल में फायरिंग करने वाले 17 के निकोलस क्रूज ने कानूनी रूप से बंदूक खरीदी थी। इस स्कूल के छात्रों ने हथियारों पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख पर कहा कि बातचीत चल रही है और सुधारों पर विचार चल रहा है। राष्ट्रपति फेडरल बैकग्राउंड चेक सिस्टम को बेहतर बनाए जाने के प्रयासों के प्रति समर्थन भरा रवैया रखते हैं।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications