फ्रांस में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने किया ट्वीट, कही ये अहम बात
नई दिल्ली। फ्रांस में जारी जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने एक ट्वीट किया है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा कि, अभी फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक शानदार बैठक की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेता गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिले जहां उनकी बेहतर केमिस्ट्री भी नजर आए।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों देशों के विषयों में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और हम किसी तीसरे देश को इसके लिए कष्ट नहीं देते हैं ट्रंप ने भी मोदी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी पर उन्हें पूरा भरोसा है। इससे पहले मोदी ने कहा, 'भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर चलने वाले देश हैं और किस तरह साथ मिलकर चल सकते हैं और क्या योगदान दे सकते हैं ऐसे कई विषयों पर गहराई से बात होती रहती है।
मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने (पीएम मोदी के साथ) पिछली रात कश्मीर मसले पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि चीजें पूरी तरह नियंत्रण में हैं। मुझे उम्मीद है कि वे कुछ अच्छा करने में कामयाब होंगे, जो बहुत अच्छा होगा।' ट्रंप ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान मिलकर समस्याओं को सुलझा लेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की मुलाकात के बाद अमेरिका ने कहा- राष्ट्रपति ट्रंप ने तनाव कम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की जरूरत की पुष्टि की और अफगानिस्तान में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को स्वीकार किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी रविवार को जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दूसरी बार फ्रांस पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications