डोनाल्ड ट्रंप ने Covid-19 रिलीफ बिल पर किए हस्ताक्षर, $900 बिलियन का है राहत पैकेज
डोनाल्ड ट्रंप ने Covid-19 रिलीफ बिल पर किया हस्ताक्षर, $900 बिलियन का है राहत पैकेज
US President Donald Trump signed COVID-19 relief bill: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 रिलीफ बिल पर हस्ताक्षर कर दिया है। ये जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षर किए गए कोविड-19 राहत पैकेज $900 बिलियन का है। ($900 billion) डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इस पर मुहर लगाने से इनकार किया था और कहा था कि इसकी राशि बढ़ाई जानी चाहिए। अगर 2020 साल के अंत में डोनाल्ड ट्रंप कोविड-19 राहत और खर्च बिल पर साइन नहीं करते हैं तो लाखों अमेरिकी युवाओं को बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल पाता।
Recommended Video

डोनाल्ड ट्रंप के इस बिल पर मुहर लागने के बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से बेरोजगार हुए जनता को मदद मिलेगी। हालांकि ट्रंप ने बिल पर हस्ताक्षर में एक हफ्ते की देरी की है। चौतरफा दबाव के बाद ट्रंप ने ये कदम उठाया है। महामारी से आर्थिक संकट का सामना करने वालों लोगों के लिए ये बिल काफी मददगार है।
डोनाल्ड ट्रंप ने Covid-19 रिलीफ बिल पर हस्ताक्षर के बाद कहा है, मैंने बेरोजगारों को फायद पहुंचाने के लिए इस बिल पर हस्ताक्षर किया है। मैं चाहता हूं कि लोगों के बास पीपीपी के लिए पैसा आए, हमारे एयरलाइन कर्मचारियों काम पर वापस लौंटे, वैक्सीन के लिए लोगों के पास पर्याप्त रुपए हो और भी बहुत कुछ लाभ मिले...इसलिए मैंने इस बिल पर साइन किया है।''
बता दें कि दुनियाभर में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका हुआ है। अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें और मामले सामने आए हैं। ऐसे में ये $900 बिलियन का राहत पैकेज लोगों को रिलीफ देगा। बेरोजगारों और जरूरतमंदों की मदद के लिए अमेरिका में यह बिल निकाला गया था।












Click it and Unblock the Notifications