अमेरिका का व्हाइट हाउस बन रहा है 'बैड हाउस', हैरान होकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'मैं तुम सब से नफरत करता हूं'

वॉशिंगटन। अमेरिकी व्हाइट हाउस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में रिपब्लिकन सीनेटर बॉब कॉर्कर ने अपने राष्ट्रपति पर जमकर भड़ास निकाली थी, लेकिन अब लगता है कि खुद डोनाल्ड ट्रंप ही व्हाइट हाउस में परेशान हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सिक्योरिटी गार्ड पर चिल्लाते हुए कहा है कि वे व्हाइट हाउस में सभी लोगों से नफरत करते हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए इस बात का खंडन किया है।

ट्रंप ने कहा- 'मैं व्हाइट हाउस में सब से नफरत करता हूं'

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सिक्योरिटी गार्ड कीथ शिलर पर जोर से चिल्लाते हुए कहा, 'मैं व्हाइट हाउस में सभी से नफरत करता हूं! कुछ अपवाद है, लेकिन मैं उनसे नफरत करता हूं।' वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व चीफ स्ट्रैटेजिस्ट स्टीव बैनन ने एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए लोगों से कहा है कि राष्ट्रपति के पास अपने चार साल का कार्यकाल पूरा करने में सिर्फ 30 प्रतिशत अवसर है।

वैनिटी फैयर मैगजीन के अनुसार, रिपब्लिकन के नेता और ट्रंप के सलाहकारों ने पिछले कुछ हफ्तों में अपने राष्ट्रपति के लिए अस्थिर", "एक कदम खोना" और "अव्यवस्था" जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में ऐसा पहली बार देखा गया है, जब इतने कम समय में सीनेटर्स, सलाहकारों और अधिकारियों ने अपने राष्ट्रपति की नीतियों से असहमति जताते हुए, इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया हो।

इससे पहले रिपब्लिकन के ही सीनेटर बॉब कॉर्कर ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस को एडल्ट डे केयर सेंटर बना दिया है। कॉर्कर ने ट्रंप के नॉर्थ कोरिया पर नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति अमेरिका को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं।

इसके अलावा एनबीसी न्यूज ने भी व्हाइट हाउस की लगातार बनती बैड इमेज के बारे में लिखा था कि यूएस स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन ने ट्रंप के लिए 'बेवकूफ' शब्द का प्रयोग किया था। गौरतलब है कि ट्रंप ने टिलरसन को नॉर्थ कोरिया पर अपना समय खराब नहीं करने की नसीहत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+