Trump India visit: डोनाल्‍ड ट्रंप बोले दोस्‍त मोदी ने कहा- लाखों लोग स्‍वागत को बेकरार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी तक भारत दौरे पर होंगे। साल 2016 में राष्‍ट्रपति बनने के बाद ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है। ट्रंप ने कहा है कि उनकी नजरें अपने इस भारत दौरे पर हैं जहां पर लाखों लोग उनका स्‍वागत करेंगे। ट्रंप मंगलवार को मीडिया से मुखातिब थे और यहीं पर उन्‍होंने रिपोर्टर्स से यह बात कही है।

trump-modi

पहले गुजरात फिर आएंगे दिल्‍ली

सोमवार को व्‍हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप के भारत दौरे को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया था। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मौजूद मीडिया से कहा, 'मैं भारत जाने को लेकर उत्‍साहित हूं।' व्‍हाइट हाउस की तरफ से बताया गया था कि ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद और 25 फरवरी को दिल्‍ली में होंगे। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्‍त हैं और वह एक बेहद सज्‍जन व्‍यक्ति हैं।' ट्रंप ने बताया कि उन्‍होंने पिछले वीकएंड प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की थी। इस बातचीत में पीएम मोदी ने उन्‍हें बताया था कि लाखों लोग एयरपोर्ट से क्रिकेट स्‍टेडियम तक उनके स्‍वागत के लिए मौजूद होंगे। इसी दौरान ट्रंप से भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील को लेकर सवाल किया गया था। इस पर ट्रंप ने कहा कि अगर सही डील हो सकती है तो फिर इसे जरूर अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। ट्रंप के साथ फर्स्‍ट लेडी मेलानिया भी भारत आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+