डोनाल्ड ट्रंप से अनबन के चलते आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने दिया इस्तीफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टॉप इकोनॉमिक एडवाइजर गैरी कॉन ने व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के शीर्ष आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टॉप इकोनॉमिक एडवाइजर गैरी कॉन ने व्हाइट हाउस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के शीर्ष आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की संरक्षणवादी व्यापार नीतियों के प्रति आंतरिक संघर्ष की वजह से अपना इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि गैरी कॉन अभी कुछ हफ्तों तक अपना कार्यभार संभाले रहेंगे. कॉन गोल्डमैन सैक्स के पूर्व प्रेसीडेंट, गैरी कॉन ट्रंप प्रशासन और व्यापार समुदाय के बीच एक वार्ताकार थे। बताया जा रहा है कि गैरी कॉन इंपोर्ट ड्यूटी को लागू करने के पक्ष में नहीं हैं।

जारी है व्हाइट हाउस से लोगों का जाना
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वे स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों के आयात पर शुल्क लगाएंगे। उनका कहना है कि ऐसा वह अमेरिकी उद्योग की सुरक्षा के लिए करेंगे, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिकी निर्माताओं को हानि होगी और वे व्यापारिक भागीदारों से कानूनी चुनौतियों का भी सामना कर सकते हैं। कॉन के इस्तीफ को व्हाइट हाउस और ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से व्हाइट हाउस से लगातार किसी न किसी बड़े पद से लोगों का इस्तीफा देना जारी है। पिछले हफ्ते ही व्हाइट हाउस में कम्यूनिकेशन डायरेक्टर होप हिक्स और डिप्टी कम्यूनिकेशन डायरेक्टर जोश राफेल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। फरवरी में स्टाफ सेक्रेटरी रॉब पोर्टर को अपना पद घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद छोड़ना पड़ा था। इस वर्ष की शुरुआत में भी डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर दीना पॉवेल और नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डिप्टी जेर्मी कैट्ज ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications