इमरान खान ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, डोनाल्ड ट्रंप ने जताई मध्यस्थता की इच्छा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वॉशिंगटन डीसी में आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर किया। सोमवार को दोनों नेताओं के बीच व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान इमरान खान ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात कही है। राष्ट्रपति से ट्रंप से मुलाकात के दौरान इमरान खान के साथ उनके विदेश मंत्री महमूद कुरैशी भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्ता करने की पेशकश की है।

पाकिस्तान के इमरान खान और ट्रंप के बीच मुलाकात के दौरान कश्मीर का मुद्दा उठाया गया। इमरान खान ने कश्मीर की बात की, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर मदद करने के लिए कहा है। ट्रंप ने कहा कि मैं इस विवाद को सुलझाने के लिए मदद करने को तैयार हूं और मैं मदद करना चाहूंगा।अमे रिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि भारत के प्रधानमंत्री ने उनसे कश्मीर मसले पर मध्यस्ता करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि न्यौता मिलने पर पाकिस्तान जाएंगे। ।
आपको बता दें कि इमरान खान और ट्रंप के बीच मुलाकात पर दुनियाभर की निगाहें टिकी रही। इस मुलाकात के बाद बाद इमरान खान अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भी 23 जुलाई को मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अपने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications