'परमाणु हथियार बनाने की नहीं दे सकते अनुमति', ट्रंप ने ईरान नेतृत्व को लिखा पत्र, बातचीत का दिया ऑफर
US-Iran Ties: परमाणु समझौते पर बातचीत करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईराना के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को एक चिट्ठी भेजी है। यह चिट्ठी गुरुवार को ईरान भेजी गई थी, जिसमें ट्रंप ने परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत की इच्छा जाहिर की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप बातचीत करेंगे, क्योंकि यह ईरान के लिए बहुत लाभकारी और बेहतर होगा।' दरअसल, ट्रंप का मानना है कि ईरान नए परमाणु समझौते में शामिल होना चाहेगा। क्योंकि, इसका दूसरा विकल्प अमेरिका के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत होगी।

ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि वे उस पत्र को पाना चाहते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हमें कुछ करना होगा, क्योंकि आपको एक और परमाणु हथियार नहीं बनने दे सकते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान से निपटने के दो तरीके हैं: सैन्य तरीके से या फिर आप समझौता कर लें। मैं समझौता करना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं ईरान को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। वे अच्छे लोग हैं।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्रंप की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस बीच, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के इर्द-गिर्द की स्थिति को हल करने के लिए रूस के उप विदेश मंत्री ने ईरानी राजदूत के साथ अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों पर भी चर्चा की। ट्रंप की यह पहल ईरान के साथ उस तनाव को कम करने की दिशा में एक अहम कदम हो सकता है, जो पिछले महीनों से जारी है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump Speech: ट्रंप ने तोड़ा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, 1 घंटे 40 मिनट तक दी स्पीच, 16 बार Biden का जिक्र?












Click it and Unblock the Notifications