अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गाजा और वेस्‍ट बैंक को दी गई 200 मिलियन डॉलर की मदद वापस ली

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने विदेश विभाग को आदेश दिए हैं कि वह गाजा और वेस्‍ट बैंक के लिए जारी की गई 200 मिलियन डॉलर की मदद को वापस ले ले। विदेश विभाग के अधिकारी की ओर से अमेरिकी न्‍यूज चैनल सीएनएन को इस बात की जानकारी दी गई है। इस अधिकारी ने बताया है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप के आदेश पर वित्‍त वर्ष 2017 के वेस्‍ट बैंक और गाजा के लिए आर्थिक मदद के जारी की 200 मिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा की रकम को वापस ली जाएगी। इस अधिकारी की मानें तो इस फंड का प्रयोग अब दूसरे प्राथमिकताओं वाले प्रोजेक्‍ट्स पर खर्च किया जाएगा।

donald-trump-impeachement-150

ट्रंप की ओर से इस मदद को वापस लेने का फैसला उस निर्देश के बाद आया है जिसमें उन्‍होंने फिलीस्‍तीनी अथॉरिटीज को दी जा रही अमेरिकी मदद और वेस्‍ट बैंक के साथ गाजा और वेस्‍ट बैंक में अमेरिका के राष्‍ट्रीय हितों को ध्‍यान में रखकर खर्च की जा रही रकम के रिव्‍यू का आदेश दिया था। ट्रंप के इस फैसले की फिलीस्‍तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) ने निंदा की है। पीएलओ के एग्जिक्‍यूटिव कमेटी मेंबर हनान अश्‍रवाई ने कहा है कि अमेरिकी प्रशासन उसे ब्‍लैकमेल करने के लिए तुच्‍छ कदम राजनीतिक हथियार के तौर पर प्रयोग कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि फिलीस्‍तीन के नेतृत्‍व पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+