WHO पर बरसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप,कोरोना संक्रमण पर गलत सुझाव देने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस से स्थिति बिगड़ गई है। अमेरिका में 12000 से ज्यादा मौतें हो हई है। वहीं तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में है। अआब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विश्व स्वास्थ्य संगठन पर बरस रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। WHO पर सवाल खड़े किए हैं। ट्रंप ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 जनवरी को एक बयान दिया कि मानव-से-मानव संक्रमण नहीं था, जबकि वहां था। ट्रंप ने WHO पर चीन का पक्ष लेने और अमेरिका को कोरोना वायरस के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।

 US President Donald Trump Blame WHO for wrong advice on Coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus: Donald Trump ने दी Funding रोकने की धमकी, WHO ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप ने कहा कि WHO ने गलत जानकारी दी। अपने बयान में डब्लूएचओ ने कहा कि यह वायरस मानव से मानव में नहीं फैलता। ट्रंप ने कहा कि जब हमने चीन से आने वाली विमानों की उड़ानों को बंद करने की बात कही तो WHO ने मेरी आलोचना की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि WHO कई बातों में गलत है।

    वहीं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट के जरिए विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO पर निशाना साधा है और उनपर चीन केंद्रीत होने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि WHO ने सच में गलती की। उन्होंने लिखा कि अमेरिका संगठन को सबसे ज्यादा फंड करता है लेकिन फिर भी उन्हें गलत सलाह दी गई। डब्लूएचओ पर चीन केंद्रित होने का आरोप लगाया और कहा कि हम इसे अच्छे से देखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+