हनुमान के भक्त हैं राष्ट्रपति ओबामा, इंटरव्यू में बताया लकी चार्म
वाशिंगटन। वर्ष 2008 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा विशाल जीत कर अमेरिका की सत्ता में आए थे तो उनके पास मौजूद हनुमान की मूर्ति के बारे में खूब चर्चाएं हुईं।

अब जबकि इस वर्ष यानी नवंबर 2016 ठीक आठ वर्ष उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो फिर एक बार इस बात ने जोर पकड़ लिया। लेकिन इस बार राष्ट्रपति ओबामा ने खुद इस पर अपनी मोहर लगा दी है।
शुक्रवार को यू-ट्यूब को दिए तीन अलग-अलग इंटरव्यूज में राष्ट्रपति ओबामा ने अपने पास मौजूद तीन लकी चार्म के बारे में बताया। राष्ट्रपति ओबामा के मुताबिक जब कभी भी वह थका हुआ या हत्तोसाहित महसूस करते हैं तो वह अपने पास मौजूद इन तीन लकी चार्म का सहारा लेते हैं। उनका कहना है कि यह तीनों ही उन्हें एक नई ताकत देते हैं।
राष्ट्रपति ओबामा ने बताया उनके पास पोप फ्रांसिस की दी हुई एक माला है, वर्ष 2007 में एक बाइकर की गिफ्ट की भगवान बुद्ध की एक मूर्ति और भगवान हनुमान की एक मूर्ति है। राष्ट्रपति ओबामा ने अपने पास मौजूद इन तीनों लकी चार्म को जेब से निकालकर इंटरव्यू के दौरान दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications