मकड़ी, मछली और छिपकली के बाद ओबामा अब परजीवी भी!

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा एक परजीवी हैं। जी हां, चौंकिए मत इंडियाना के एक रिटायर्ड बायोलॉजी प्रोफेसर के लिए तो कुछ ऐसा ही है जिन्‍होंने एक परजीवी की खोज के बाद उसे राष्‍ट्रपति ओबामा नाम दे डाला। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर अब तक एक मकड़ी, एक मछली और यहां तक कि एक छिपकली का नाम रखा जा चुका है।

President-Barack-Obama-is-a-parasite.jpg

फ्लैटवॉर्म का नाम बड़ा बराकट्रेमा ओबामाई

थॉमस प्‍लाट्ट एक बायोलॉजी प्रोफेसर थे और हाल ही में वह इंडियाना के सेंटर मैरीज कॉलेज से रिटायर हुए हैं। थॉमस ने कुछ दिनों पहले एक परजीवी की खोज की थी।

यह परजीवी कछुए के खून में रहता है और एक फ्लैटवॉर्म है। इसका नाम बराकट्रेमा ओबामाई है।

थॉमस ने अपने एक नए अध्‍ययन के बाद इस परजीवी को यह नाम दिया है। यह परजीवी दो इंच लंबा है और किसी बाल की ही तरह एकदम पतला है।

30 नई प्रजातियों की खोज

प्‍लाट्ट ने अपने रिटायरमेंट से कुछ क्षण पहले ही इस परजीवी की खोज की थी। थॉमस का कहना है कि यह नाम एक सम्‍मान की तरह है न कि अपमान की तरह। थॉमस पूर्व में 30 नई प्रजातियों की खोज करने के बाद उन्‍हें कई तरह के नामों से नवाज चुके हैं।

परजीवी के जैसे ओबामा

थॉमस की मानें तो किसी भी नए परजीवी को नाम देते समय वह उन्‍हीं व्‍यक्तियों के नाम का प्रयोग करते हैं जिन्‍हें वह व्‍यक्तिगत तौर पर जानते हैं।

फ्लैटवॉर्म को ओबामा का नाम देना उनकी ओर से ओबामा को दिया गया एक छोटा सा सम्‍मान भर है। प्‍लाट्ट ओबामा के दूर के रिश्‍तेदार भी हैं। प्‍लाट की मानें तो फ्लैटवॉर्म की ही तरह ओबामा भी लंबे, पतले और काफी कूल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+