आईएसआईएस के खिलाफ ओबामा ने मांगी खाड़ी देशों से मदद

रियाद। अमेरिकी राष्‍ट्रपति इस समय सऊदी अरब में हैं और यहां पर उन्‍होंने आईएसआईएस के खिलाफ गल्‍फ देशों से मदद की मांग की है। एक वर्ष पहले ही राष्‍ट्रपति ओबामा ने गल्‍फ देशों के नेताओं का अमेरिका में स्‍वागत किया था। एक वर्ष बाद राष्ट्रपति ओबामा ने एक बार फिर इन नेताओं से मुलाकात की।

obama-in-saudi-arabia

उन्‍होंने उम्मीद जताई कि वे आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में ज्यादा दृढ़ता से प्रतिबद्ध हो सकते हैं। राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा के कार्यकाल में सिर्फ नौ माह बचे हैं।

इस दौरान उन्हें अपने उन सुन्नी सहयोगियों को फिर से विश्‍वास जताने की कोशिश करनी चाहिए, जो उनके क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी यानी शिया बहुल ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से नाराज हैं।

इराक और सीरिया के व्यापक हिस्सों पर कब्जा कर चुके इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हाल के महीनों में प्रगति होने के बाद ओबामा ने सउदी की राजधानी में खाड़ी देशों की सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में शिरकत की। सउदी अरब और अन्य खाड़ी देश अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हैं।

यह गठबंधन आईएस के खिलाफ हवाई हमले करता है। इराक में लगभग 4000 अमेरिकी सैनिक इस अभियान के तहत तैनात हैं। यह अभियान आतंकियों से लड़ रहे स्थानीय बलों को प्रशिक्षण एवं मदद देता है।

रियाद में राष्ट्रपति ओबामा के साथ मौजूद रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने सोमवार को यह घोषणा की कि जिहादियों के खिलाफ मिली बढ़त को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका इराक में और अधिक सैनिक और अपाचे हमलावर हेलीकॉप्टर भेजेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+