यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियार मुहैया कराने का जो बाइडेन ने किया ऐलान

वॉशिंगटन, 15 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार फिर से यूक्रेन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। जो बाइडेन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में हथियार मुहैया कराएंगे। इसके साथ ही यूक्रेन को मनवता के आधार पर यूक्रेन के शरणार्थियों को अमेरिका में आने की अनुमति दी जाएगी, उन्हें खाद्य पदार्थ मुहैया कराया जाएगा, उन्हें पैसा, भोजन और अन्य मानवीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि पिछली महीने रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी तक जारी है और दोनों देशों के बीच युद्ध को रोकने को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

joe

वहीं युनाइटेड नेसंश में एक बार फिर से यूक्रेन ने रूस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने और युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यूएन में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि सर्जीव किसलिस्तिया ने कहा कि रूसी सेना लगातार यूक्रेन में युद्ध अपराध कर रही है और यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध कर रही है। ये लोग 80 साल पहले नाजी सेना से बिल्कुल अलग नहीं हैं। शहर कब्रस्तान में बदल रहे हैं, आम लोगों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि इन लोगों ने अब यह समझना शुरू कर दिया है कि उन्हें इस युद्ध से कुछ भी हासिल नहीं होगा। राष्ट्रपति ने रूस की सेना को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप सेना के सामने आत्मसमर्पण करते हैं तो हम आपके साथ वैसा ही बर्ताव करेंगे जैसा कि लोगों को उम्मीद है। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि ने कहा कि रूस का यूक्रेन के खिलाफ युद्ध उनकी योजना के अनुसार नहीं चल रहा है, हम जो देख रहे हैं उसमे आम नागरिकों को ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+