अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हमलावरों ने बाजार में की भारी गोलीबारी, चारों तरफ मचा कोहराम
प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि, एक काली कार से हमलावर आए थे और फुटपाथ के पास हमलावरों ने गाड़ी रोकने के बाद भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।
US Philadelphia Shooting: शनिवार रात को फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी के इलाके में भारी गोलीबारी की गई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों को गोली लगने की खबर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने आशंका जताई है, कि गोलीबारी की इस घटना में कई शूटर्स शामिल थे, जिन्हें पकड़न के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है।

कार में आये थे हमलावर
प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि, एक काली कार से हमलावर आए थे और फुटपाथ के पास हमलावरों ने गाड़ी रोकने के बाद भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने कम से कम 40 से ज्यादा गोलियां चलाई हैं, जिसमें फिलहाल 10 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, घायलों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई गई है। घायलों का फिलहाल नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दो घायलों की हालत गंभीर है और आठ अन्य घायलों की हालत स्थिर है। (खबर में अपडेट संभव)











Click it and Unblock the Notifications