ट्रंप के घर से चंद कदम दूर गोलियों की बरसात! दो नेशनल गार्ड लहूलुहान, आरोपी निकला भारत के इस पड़ोसी देश का
White House shooting: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई गोलीबारी ने पूरे अमेरिका में चिंता बढ़ा दी है। इस हमले में दो नेशनल गार्ड सदस्य समेत तीन लोग घायल हुए, जबकि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। घटना बेहद संवेदनशील इलाके में हुई, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया।
हमलावर की पहचान अफगान मूल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जिसने 'ऑपरेशन अलाइज वेलकम' के तहत अमेरिका में प्रवेश किया था। फिलहाल FBI मामले को संभावित आतंकी हमले की तरह जांच रही है।

US National Guard attack: घटना का पूरा विवरण
स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे व्हाइट हाउस के पास अचानक गोलीबारी हुई, जिसमें दो नेशनल गार्ड सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया और कई सड़कों को सील कर दिया गया। असॉल्ट राइफल से लैस अधिकारी मौके पर फैल गए और मिनटों में सुरक्षा घेरा बना दिया गया। घायल जवानों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि स्थानीय और संघीय एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप ने मारी पलटी, भारत के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान
कौन हैं हमलावर?
कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल (Rahmanullah Lakanwal) के तौर पर की है, जो अफगानिस्तान का नागरिक है और वॉशिंगटन का निवासी नहीं बताया जा रहा। शुरुआती जांच में सामने आया कि लाकनवाल 2021 में 'ऑपरेशन अलाइज वेलकम' प्रोग्राम के जरिए अमेरिका में आया था। फिलहाल संदिग्ध हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। FBI इस घटना को संभावित आतंकी हमले की तरह जांच रही है, हालांकि अभी तक हमले के मकसद का खुलासा नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump का फिर हुआ पोपट! रूस से तेल न खरीदने वाले दावे पर विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा झटका
हमलावर को कड़ी सज़ा दी जाएगी- ट्रंप
व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि हमलावर को कड़ी सज़ा दी जाएगी और उन्होंने घायल जवानों के लिए समर्थन जताया। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव रिस्टी नोएम ने लोगों से प्रार्थना की अपील की और कहा कि विभाग स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और किसी भी निष्कर्ष पर जल्दबाज़ी से बच रही हैं।
ये भी पढ़ें: Harish Rawat ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर कही बड़ी बात, 2027 को लेकर भी बड़ा संकेत, जानिए क्या
वॉशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
फायरिंग से पहले वॉशिंगटन डीसी में करीब 2,200 नेशनल गार्ड जवान तैनात थे, जो विभिन्न राज्यों से बुलाए गए थे। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 500 और नेशनल गार्ड सदस्यों को तत्काल तैनात करने का आदेश दिया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पुष्टि की कि राजधानी में सुरक्षा स्तर बढ़ा दिया गया है। कई ब्लॉक्स को घेरकर सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications