Harish Rawat ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर कही बड़ी बात, 2027 को लेकर भी बड़ा संकेत, जानिए क्या
Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत अपने अंदाज और बयानों के लिए खासे चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। अबकी बार हरीश रावत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बात कही है। हरीश रावत ने कहा है कि वह तब तक बुड्ढा नहीं होंगे जब तक डॉनल्ड ट्रंप के हाथ में मडुंवे का बिस्किट न पकड़ा दें।
उन्होंने तब तक मैदान न छोड़ने की बात भी की है। हरीश रावत के इस बयान के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं। जो कि 2027 के विधानसभा चुनावों से भी जोड़े जा रहे हैं। बता दें कि हरीश रावत पहाड़ी उत्पादों को लेकर सोशल मीडिया के जरिए काफी प्रचार प्रसार करते रहते हैं। जिसमें मंडुवा भी शामिल हैं।

मंडुवे के बिस्किट भी खासे डिमांड में रहते हैं। इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी अपने बयानों से मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन सबके बीच हरदा का ये बयान लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हरदा ने अपने राजनीति से रिटायर होने और चुनावी मैदान से हटने को लेकर भी सियासी विरोधियों पर पलटवार किया है।
हरीश रावत चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के मेहलचौरी में चार दिवसीय लोक-सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंडुवा-झंगोरा खिलाने तक के प्रण के साथ बुढ़ापा स्वीकार न करने की बात कह डाली। हरीश रावत ने कहा कि
मेरा प्रण है, मैंने तय कर रखा है कि जब तक मैं अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के हाथ में मंडुवे का बिस्किट न पकड़वा दूंगा, तब तक मैं बुड्ढा नहीं होऊंगा, तब तक मैदान छोड़ने वाला नहीं हूं।
इस दौरान हरीश रावत मेला मैदान पर कभी कद्दू और लौकी के साथ फोटो खींचते हुए तो, कभी पहाड़ी व्यंजन बेचते हुए भी दिखाई दिए। इतना ही नहीं हरदा ने वॉलीबॉल का शॉट लगाकर भी सबको चौंका दिया।












Click it and Unblock the Notifications