अमेरिका में यहूदियों का कब्रिस्‍तान लेकिन मरम्‍मत करा रहे मुसलमान

अमेरिका में मुसलमान नेताओं ने शुरू किया एक फंडरेजिंग कैंपेन जिसके जरिए यहूदियों के एतिहासिक कब्रिस्‍तान की मरम्‍मत कराई जाएगी। सिर्फ तीन घंटों में ही 20,000 डॉलर का लक्ष्‍य पूरा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के सेंट लुइस में इन दिनों एक ऐसा कैंपेन चल रहा है जिसे देखने के बाद शायद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को एक बड़ा सबक मिल सके। यहां पर एक यहूदी कब्रिस्‍तान की मरम्‍मत के लिए मुसलमान समुदाय के लोग पैसा इकट्ठा कर रहे हैं।

यहूदियों-का-कब्रिस्‍तान-लेकिन-मरम्‍मत-करा-रहे-मुसलमान

अब तक 85,000 डॉलर इकट्ठा

अमेरिकी राज्‍य मिसौरी के सेंट लुइस के शहर में स्थित इस कब्रिस्‍तान को यहूदियों के लिए एक एतिहासिक कब्रिस्‍तान माना जाता है। इस कब्रिस्‍तान में पिछले दिनों एक हमला हुआ और 170 हेडस्‍टोन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गए थे। बुधवार तक इस काम के लिए करीब 85,000 डॉलर की रकम इकट्ठा हो चुकी थी। कैंपेन ने शुरुआती तीन घंटों में ही 20,000 डॉलर की लक्ष्‍य पार कर लिया था और यही रकम इस प्रोजेक्‍ट के लिए तय की गई थी। कैंपेन को लिंडा सारासॉर और तारेक-अल-मेसीदी की ओर से चलाया जा रहा है। अमेरिकी उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस भी इस कब्रिस्‍तान का दौरा कर चुके हैं और उन्‍होंने कब्रिस्‍तान पर हमले की कड़ी निंदा की थी।

अमेरिका में नफरत की जगह नहीं

अमेरिकी मुसलमानों ने फंड इकट्ठा करने वाली वेबसाइट पर लिखा है, 'हम उम्‍मीद करते हैं कि हम यहूदी और मुसलमान समुदायों की ओर से एक संदेश दे सकेंगे कि अमेरिका में नफरत, हिंसा और भेदभाव की जगह नहीं है।' वेबसाइट पर आगे लिखा है, 'हम प्रार्थना करते हैं कि इस कैंपेन के जरिए यहूदी और मुसलमान समुदाय में सुरक्षा और शांति की भावना को फिर से वापस लाया जा सकेगा जो कि इस घटना से अंदर तक हिल चुके हैं।' नॉर्थ अमेरिकी इस्लामिक सोसायटी के अध्यक्ष अजहर अजीज ने कहा कि वह इस समय में यहूदियों के साथ हैं। साथ ही कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण में वो यहूदी समुदाय की मदद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+