अफगानिस्‍तान से अभी नहीं हटेंगी अमेरिकी सेना, अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान

वाशिंगटन। अफगानिस्‍तान से अमेरिकी सेनाओं की होने वाली वापसी पर फिलहाल विराम लगा दिया गया है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अभी उसकी सेनाएं अफगानिस्‍तान से नहीं हटेंगी। अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्‍टन कार्टर ने इस बाबत एक बयान जारी किया है। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान में जारी युद्ध अब इतिहास का सबसे लंबा युद्ध बन गया है।

ashton-carter

वाशिंगटन में एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री कार्टर ने साफ कहा कि उनका देश अफगानिस्‍तान से कहीं नहीं जा रहा है। सेनाओं के हटने से संबंधी जितने भी बयान आ रहे हैं वे सभी सिर्फ ‘आत्म पराजय' का नमूना हैं।

कार्टर ने ‘एसोसिएशन ऑफ द यूएस आर्मी सस्टेनिंग' की ओर से आयोजित एक लंच में यह अहम बात कही। उन्‍होने आगे कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका नहीं जा रहा है और जा भी नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका अफगानिस्तान से चला जाएगा तो उसे आज तक मिली सफलता का लाभ नहीं मिल पाएगा।

रक्षा मंत्री कार्टर के मुताबिक अमेरिका वर्ष 2016 के लिए और उसके बाद के लिए विकल्प तैयार करने और वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर अमेरिका आगे की रणनीति तैयार करेगा।

कार्टर ने कहा कि सवाल यह नहीं है बल्कि सवाल यह है कि अफगानिस्तान में मिशन को जारी कैसे रखा जाए। उन्‍होंने कहा कि पिछले सप्ताह यह साफ हो गया है कि अमेरिका के नाटो सहयोगी भी ऐसा ही महसूस करते हैं। साथ ही कई समकक्षों ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 का बजट के दौरान अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज के लिए अहम वित्तीय सहयोग पेश होगा। यह वर्ष 2017 और उसके बाद 352,000 सैनिकों को अपना स्तर बनाए रखने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+